अब तक 50 करोड़ मतदाता कर चुके हैं मतदान

अब तक 50 करोड़ मतदाता कर चुके हैं मतदाननई दिल्ली: देश में जारी लोकसभा चुनाव के आठ चरणों के अंतर्गत अब तक 50 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। आधिकारिक आकड़ों से यह जानकारी मिली। अब तक हुए आठ चरणों के अंतर्गत कुल 75.48 करोड़ मतादाताओं में से 49.91 करोड़ मतदाता मतदान कर चुके हैं। पांचवें चरण के तहत 17 अप्रैल को हुए मतदान में सर्वाधिक 12.35 करोड़ मतदाताओं ने मतदान किया। सात अप्रैल को शुरू हुआ लोकसभा चुनाव 12 मई के मतदान के साथ ही संपन्न हो जाएगा, तथा मतों की गणना 16 मई को की जाएगी।

अब तक हुए सभी चरणों में पड़े मतों का संख्या-

पहला चरण : 56.2 लाख

दूसरा चरण : 32.1 लाख

तीसरा चरण : 860.9 लाख

चौथा चरण : 41 लाख

पांचवां चरण : 12.35 करोड़

छठा चरण : 11.89 करोड़

सातवां चरण : 92.23 लाख

आठवां चरण : 65.4 लाख

अब तक 502 लोकसभा सीटों पर आठ चरणों के मतदान में 9,000 से अधिक प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम मशीनों में बंद हो चुका है। (एजेंसी)
First Published: Monday, May 12, 2014, 09:15
First Published: Monday, May 12, 2014, 09:15
comments powered by Disqus

ओपिनियन पोल

क्‍या चुनाव में करारी हार के बाद सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा देना चाहिए?