
लखनऊ : समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को कहा कि देश के अधिकतर राज्यों में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तुलना में तीसरे मोर्चे की पार्टियों को अधिक सीटें मिलेंगी। मुलायम ने यहां संवाददाताओं से कहा कि इस बार चुनाव में अधिकतर राज्यों में दोनों राष्ट्रीय पार्टियों कांग्रेस और भाजपा को बहुमत नहीं मिलेगा, बल्कि तीसरे मोर्चे के दलों को अधिक सीटें मिलेंगी। इस बात को लेकर भी कोई विवाद नहीं है कि मोर्चे को बहुमत मिलने पर प्रधानमंत्री किस दल के नेता बनेंगे। यह स्पष्ट है कि जिस दल को सबसे अधिक सीटें मिलेंगी, उसी के नेता प्रधानमंत्री बनेंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि कुछ राजनीतिक दल लोकसभा चुनाव में मतों के ध्रुवीकरण की कोशिश कर रहे हैं। उनका मकसद हर कीमत पर केंद्र की सत्ता में आना है। जनता को ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। (एजेंसी)
First Published: Monday, April 7, 2014, 12:34