असम में चुनाव पूर्व हिंसा में दो लोगों की हत्या

कोकराझार (असम) : असम के कोकराझार जिले में लोकसभा चुनावों के एक दिन पहले चुनाव पूर्व हिंसा में उग्रवादियों के वार्ता विरोधी धड़े एनडीएफबी (सोंगबिजित) के संदिग्ध लोगों ने दो लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि सशस्त्र उग्रवादियों ने भोगझरा गांव में उन लोगों पर नजदीक से गोलियां चलायीं। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं।

चुनावों के दौरान एनडीएफबी (एस) द्वारा गड़बड़ी की योजना बनाने की खुफिया सूचना के बाद जिले में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। यहां कल मतदान होना है। शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए करीब 7,500 सुरक्षाकर्मी कोकराझार (सुरक्षित) क्षेत्र में तैनात किए गए हैं। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, April 23, 2014, 20:24
First Published: Wednesday, April 23, 2014, 20:24
comments powered by Disqus

ओपिनियन पोल

क्‍या चुनाव में करारी हार के बाद सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा देना चाहिए?