सोनिया गांधी के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ेंगी उमा भारती

सोनिया गांधी के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ेंगी उमा भारती नई दिल्ली : भाजपा ने शुक्रवार को उन अटकलों पर विराम लगा दिया कि उमा भारती को रायबरेली से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ खड़ा किया जा सकता है। इससे पहले भाजपा की तेज तर्रार नेता ने भी कहा कि वह झांसी नहीं छोड़ेंगी जहां से उन्हें पहले मनोनीत किया जा चुका है।

भाजपा प्रवक्ता सुधांशू त्रिवेदी ने संवाददाताओं से कहा, ‘उमा भारती झांसी से चुनाव लड़ेंगी।’ उन्होंने कहा कि रायबरेली और अमेठी के भाजपा उम्मीदवार के बारे में अभी अंतिम फैसला किया जाना बाकी है। रायबरेली से सोनिया और अमेठी से राहुल चुनाव लड़ रहे हैं।

ऐसी अटकलें लगायी जा रही थीं कि पार्टी मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती को रायबरेली से सोनिया गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ाना चाहती है। इन अटकलों को उस समय बल मिला जब योगगुरू रामदेव ने दो दिन पहले ऐसा ही सुझाव दिया था।

इन अटकलों पर उमा ने स्पष्ट किया कि वह झांसी नहीं छोडेंगी जहां वह चुनाव अभियान शुरू कर चुकी हैं। उमा ने कहा, ‘मैं बाबा रामदेव के प्रस्ताव के लिए आभारी हूं। लेकिन मैं झांसी नहीं छोड़ सकती।’ उन्होंने अपने निर्णय से पार्टी प्रमुख राजनाथ सिंह को अवगत करा दिया है।

उमा ने हालांकि यह भी कहा, ‘अगर पार्टी नेतृत्व चाहेगा तब वह पार्टी के निर्णय का सम्मान करेंगी और झांसी के अलावा रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी।’ उन्होंने कहा, ‘अगर पार्टी कहेगी तब मैं रायबरेली से भी चुनाव लडूंगी।’ (एजेंसी)
First Published: Friday, March 28, 2014, 17:00
First Published: Friday, March 28, 2014, 17:00
comments powered by Disqus

ओपिनियन पोल

क्‍या चुनाव में करारी हार के बाद सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा देना चाहिए?