यूपी: बस्ती के कांग्रेस उम्मीदवार ने टिकट लौटाया

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के बस्ती लोकसभा सीट से उम्मीदवार संजय कुमार जायसवाल ने अपना टिकट वापस करते हुए चुनाव लड़ने से मना कर दिया है। दुष्कर्म के आरोप का सामना कर रहे जायसवाल ने कहा कि उनके ऊपर लगे आरोप जब गलत साबित हो जाएंगे, तभी वह चुनाव लड़ेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे पत्र में जायसवाल ने कहा कि दुर्भाग्य से उनके ऊपर दुष्कर्म का आरोप लगा है। उन्होंने कहा कि मुझे पार्टी पर पूरा भरोसा है। लेकिन मैं तभी चुनाव चुनाव लड़ूंगा जब मेरे ऊपर लगे आरोप गलत साबित हो जाएंगे।

स्थानीय विधायक जायसवाल के खिलाफ एक युवती ने लखनऊ के हजरतगंज थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, April 15, 2014, 23:04
First Published: Tuesday, April 15, 2014, 23:04
comments powered by Disqus

ओपिनियन पोल

क्‍या चुनाव में करारी हार के बाद सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा देना चाहिए?