ज़ी मीडिया ब्यूरोलखनऊ : उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के नतीजे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में आए। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) भाजपा के `ध्रुवीकरण` का खेल रोक नहीं सकी। भाजपा के मुख्य प्रचारक और प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के करीबी अमित शाह का `मैनेजमेंट` पूरी तरह कामयाब रहा। भाजपा प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों
में से रिकर्ड 71 सीटें जीतने में सफल हुई। विरोधी दलों का प्रदेश से लगभग सफाया हो गया।
जहां मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) को एक भी सीट नहीं मिली, वहीं समाजवादी पार्टी (सपा) को केवल पांच और कांग्रेस को केवल दो सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। मोदी वाराणसी से, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह लखनऊ से, डा़ मुरली मनोहर जोशी कानपुर से, कलराज मिश्र देवरिया से, योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से, वरुण गांधी सुल्तानपुर से, पूर्व थल सेना अध्यक्ष वी़ के.सिंह गाजियाबाद से जीतने में सफल रहे।
78 सीटों पर चुनाव लड़ी भाजपा ने कुल 71 उम्मीदवार जीते। ये भाजपा का राज्य में लोकसभा चुनाव में अब तक का सबसे बेहतर प्रदर्शन है। भाजपा के सहयोगी अपना दल ने भी दो सीटें जीतीं। मिर्जापुर से अनुप्रिया पटेल और प्रतापगढ़ से ठाकुर हरिवंश सिंह जीतने में सफल रहे।
मोदी लहर में भी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी और सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव व उनके परिवार के तीन सदस्य अपनी-अपनी प्रतिष्ठा बचाने में कामयाब रहे। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित सिंह बागपत में भाजपा के सतपाल सिंह से तो उनके बेटे जयंत चौधरी मथुरा में भाजपा उम्मीदवार हेमा मालिनी से चुनाव हार गए। उनकी पार्टी का खाता नहीं खुला।
मुरादाबाद से भाजपा के कुंवर सर्वेश कुमार ने सपा के डा़ एस.टी. हसन को 87,504 वोटों से, बांदा से भाजपा के भैरों प्रसाद मिश्रा ने बसपा के आर.के. सिंह पटेल को 1,15,788 वोटों से, इटावा से भाजपा के अशोक कुमार दोहरे ने सपा के प्रेमदास कटेरिया को 1,72,946 वोटों से हराया। अमरोहा से भाजपा के कुंवर सिंह तंवर ने सपा के हुमेरा अख्तर को 1,58,214 वोटों से पराजित किया, गोरखपुर से भाजपा के योगी आदित्यनाथ 3,12,783 वोटों से जीतने में सफल रहे हैं। अलीगढ़ से भाजपा के सतीश कुमार ने बसपा के अनिल शुक्ला वारसी को 2,86,736 वोटों से पराजित किया।
बाराबंकी से भाजपा की प्रियंका सिंह रावत ने अपने निकटतम प्रतद्वंद्वी कांग्रेस के पी.एल. पुनिया को 2,11,878 वोटों से, बहराइच से भाजपा की साध्वी सावित्री बाई फुले ने सपा के शब्बीर अहमद को 95,645 वोटों से, कैराना में भाजपा के हुकुम सिंह ने सपा के नाहिद हसन को 2,36,828 वोटों से हराया। बस्ती से भाजपा के हरीश द्विवेदी ने सपा के बृजकिशोर सिंह डिंपल को 33,562 वोटों से, संभल से भाजपा के सतपाल सिंह ने सपा के शफीकुर्रहमान को 5174 वोटों से हराया।
इसी प्रकार कुशीनगर से भाजपा के राजेश पांडेय उर्फ गुड्डू ने कांग्रेस के केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह को 85,540 वोटों से, बिजनौर से भाजपा के कुंवर भारतेंदु ने सपा के शाहनवाज राना को 2,05,774 वोटों से हराया। हरदोई से भाजपा के अंशुल वर्मा ने बसपा के शिव प्रसाद वर्मा को 81,343 वोटों से, शाहजहांपुर से भाजपा प्रत्याशी कृष्णराज ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बसपा के उम्मेद सिंह कश्यप को 2,35,529 वोटों से हराया। पेश है उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा सीटों पर जीतने वाले उम्मीदवारों के नाम इस प्रकार से हैं-
1. आगरा से रामशंकर कटैरिया (भाजपा)
2. अकबरपुर से देवेंद्र सिंह भोले (भाजपा)
3. अलीगढ़ से सतीश कुमार (भाजपा)
4. इलाहाबाद से श्यामा चरण गुप्त (भाजपा)
5. अंबेडकरनगर से हरिओम पांडे (भाजपा)
6. अमेठी से राहुल गांधी (कांग्रेस)
7. अमरोहा से कुंवर सिंह तमर (भाजपा)
8. आंवला से धर्मेद्र कुमार (भाजपा)
9. आजमगढ़ से मुलायम सिंह यादव (सपा)
10. बदायुं से धर्मेद्र यादव (सपा)
11. बागपत से सत्यपाल सिंह (भाजपा)
12. बहराइच से सावित्री बाई फुले (भाजपा)
13. बलिया से भरत सिंह (भाजपा)
14. बांदा से भैरो प्रसाद मिश्रा (भाजपा)
15. बांसगांव से कमलेश पासवान (भाजपा)
16. बाराबंकी से प्रियंका सिंह रावत (भाजपा)
17. बरेली से संतोष कुमार गंगवार (भाजपा)
18. बस्ती से हरिश्चंद्र द्विवेदी (भाजपा)
19. भदोही से वीरेंद्र सिंह (भाजपा)
20. बिजनौर से भारतेंदु सिंह (भाजपा)
21. बुलंदशहर से भोला सिंह (भाजपा)
22. चंदौली से महेंद्र नाथ पांडे (भाजपा)
23. देवरिया से कलराज मिश्रा (भाजपा)
24. धौरहरा से रेखा (भाजपा)
25. डुमरियागंज से जगदंबिका पाल (भाजपा)
26. एटा से राजवीर सिंह (भाजपा)
27. इटावा से अशोक कुमार दोहरे (भाजपा)
28. फैजाबाद से लल्लू सिंह (भाजपा)
29. फर्रुखाबाद से मुकेश राजपूत (भाजपा)
30. फतेहपुर से निरंजन ज्योति (भाजपा)
31. फतेहपुर सीकरी से बाबूलाल (भाजपा)
32. फिरोजाबाद से अक्षय यादव (सपा)
33. गौतमबुद्धनगर से महेश शर्मा (भाजपा)
34. गाजियाबाद से विजय कुमार सिंह (भाजपा)
35. गाजीपुर से मनोज सिन्हा (भाजपा)
36. घोसी से हरिनारायण राजभर (भाजपा)
37. गोंडा से कीर्तिवर्धन सिंह (भाजपा)
38. गोरखपुर से योगी आदित्य नाथ (भाजपा)
39. हमीरपुर से पुष्पेंद्र सिंह चंदेल (भाजपा)
40. हरदोई से अंशुल वर्मा (भाजपा)
41. हाथरस से राजेश कुमार दिवाकर (भाजपा)
42. जालौन से भानु प्रताप वर्मा (भाजपा)
43. जौनपुर से कृष्ण प्रताप सिंह (भाजपा)
44. झांसी से उमा भारती (भाजपा)
45. कैराना से हुकुम सिंह (भाजपा)
46. कैसरगंज से बृजभूषण शरण (भाजपा)
47. कन्नौज से डिंपल यादव (सपा)
48. कानपुर से मुरली मनोहर जोशी (भाजपा)
49. कौशांबी से विनोद कुमार सोनकर (भाजपा)
50. खीरी से अजय कुमार (भाजपा)
51. कुशीनगर से राजेश पांडे (भाजपा)
52. लालगंज से नीलम सोनकर (भाजपा)
53. लखनऊ से राजनाथ सिंह (भाजपा)
54. मछलीशहर से रामचरित निषाद (भाजपा)
55. महाराजगंज से पंकज सिंह (भाजपा)
56. मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव (सपा)
57. मथुरा से हेमामालिनी (भाजपा)
58. मेरठ से राजेंद्र अग्रवाल (भाजपा)
59. मिजार्पुर से अनुप्रिया पटेल (अपना दल)
60. मिश्रिख से अंजुबाला (भाजपा)
61. मोहनलालगंज से कौशल किशोर (भाजपा)
62. मुरादाबाद से कुंवर सर्वेश सिंह (भाजपा)
63. मुजफ्फरनगर से संजीव कुमार (भाजपा)
64. नगीना से यशवंत सिंह (भाजपा)
65. फूलपुर से केशव प्रसाद मौर्य (भाजपा)
66. पीलीभीत से मेनका गांधी (भाजपा)
67. प्रतापगढ़ से हरिवंश सिंह (अपना दल)
68. रायबरेली से सोनिया गांधी (कांग्रेस)
69. रामपुर से नैपाल सिंह (भाजपा)
70. राबर्टसगंज से छोटेलाल (भाजपा)
71. सहारनपुर से राघव लखनपाल (भाजपा)
72. सलेमपुर से रवींद्र कुशवाहा (भाजपा)
73. संभल से सत्यपाल सिंह (भाजपा)
74. संत कबीर नगर से शरद त्रिपाठी (भाजपा)
75. शाहजहांपुर से कृष्णाराज (भाजपा)
76. श्राबस्ती से दद्दन मिश्रा (भाजपा)
77. सीतापुर से राजेश वर्मा (भाजपा)
78. सुल्तानपुर से वरुण गांधी (भाजपा)
79. उन्नाव से साक्षी महाराज (भाजपा)
80. बनारस से नरेंद्र मोदी (भाजपा)
First Published: Saturday, May 17, 2014, 00:00