तीसरे मोर्चे के पक्ष में लहर, सपा निभाएगी बड़ी भूमिका : अखिलेश यादव

तीसरे मोर्चे के पक्ष में लहर, सपा निभाएगी बड़ी भूमिका : अखिलेश यादवइलाहाबाद : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज दावा किया देश में गैर कांग्रेस और गैर भाजपा दलों के पक्ष में लहर है और इसमें समाजवादी पार्टी एक बड़ी भूमिका निभाएगी।

उन्होंने कहा, ‘देश में भाजपा के सरकार बनाने की कोई संभावना नहीं है। जनता का मिजाज गैर कांग्रेस और गैर भाजपा दलों के पक्ष में दिखाई देता है, स्पष्ट:, समाजवादी पार्टी एक बड़ी भूमिका निभाएगी।’ वह फूलपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व सांसद धर्मराज सिंह पटेल के प्रचार के लिए यहां से 40 किलोमीटर दूर सहसों में आयोजित एक रैली को संबोधित कर रहे थे।

भाजपा पर प्रहार करते हुए अखिलेश ने कहा, ‘प्रधानमंत्री पद के पार्टी के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी भरपूर समर्थन का भ्रम पैदा करने के लिये दुष्प्रचार में अपना समय, ऊर्जा और संसाधन खर्च कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के लोग हालांकि, समझ चुके हैं और लोकसभा चुनाव के हर चरण में एकमात्र सपा ही है जो बेहतर कर रही है।’

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर भी तीखा हमला बोला और कहा, ‘पार्टी ने एक गठबंधन का नेतृत्व किया, दशक लंबे कुशासन, जिसमें बेराजगारी और महंगाई छाई रही, ने लोगों को रोष से भर दिया। इसकी वजह से जबर्दस्त सत्ता विरोधी लहर उत्पन्न हुई और ऐसा आभास हुआ कि भाजपा आगे बढ़ रही है, जबकि तथ्य यह है कि ऐसा नहीं है।’

अखिलेश ने दावा किया कि छात्रों को नि:शुल्क लैपटाप दिए जाने जैसी सपा सरकार की योजनाओं से लोगों को लाभ मिला है। उन्होंने कहा, ‘वे बड़ी संख्या में हमें वोट दे रहे हैं और सुनिश्चित कर रहे हैं कि हम केंद्र में अगली सरकार के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।’ (एजेंसी)
First Published: Wednesday, April 30, 2014, 17:35
First Published: Wednesday, April 30, 2014, 17:35
comments powered by Disqus

ओपिनियन पोल

क्‍या चुनाव में करारी हार के बाद सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा देना चाहिए?