दल-बदल प्रवृत्ति को बढ़ा रही भाजपा: दिग्विजय

दल-बदल प्रवृत्ति को बढ़ा रही भाजपा: दिग्विजय नई दिल्ली : देश में नरेन्द्र मोदी की लहर के भाजपा के दावे को सिरे से खारिज करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर दल-बदल को प्रोत्साहित करने का आरोप लगाया।

कांग्रेस नेता ने भाजपा में वरिष्ठ नेताओं को उनकी पसंद की सीट नहीं दिये जाने की पृष्ठभूमि में मुख्य विपक्षी दल के भीतर आंतरिक मतभेद होने की बात कही।

दिग्विजय ने ट्वीट किया, ‘मोदी की लहर में भाजपा क्यों दल-बदल को प्रोत्साहित कर रही है और दल बदलुओं को सीट क्यों दे रही है ? भाजपा के विश्वासपात्रों का क्या हुआ?’ भाजपा ने पार्टी के वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह को टिकट देने से इंकार कर दिया है और उनके स्थान पर बाड़मेर से कांग्रेस छोड़कर पार्टी में शामिल होने वाले कर्नल सोनाराम चौधरी को टिकट दिया है।

जसवंत सिंह को आडवाणी का करीबी माना जाता है और आडवाणी गुजरात के गांधी नगर से चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि, उन्होंने मध्यप्रदेश के भोपाल से चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त की थी। पार्टी ने उन्हें गांधीनगर से उम्मीदवार बनाया था जिससे वह नाराज हो गए थे।

ऐसी अटकलें हैं कि जसवंत सिंह बाड़मेर से निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ सकते हैं। बहरहाल, नरेन्द्र मोदी पर करारा प्रहार करते हुए दिग्विजय ने सवाल किया कि क्या भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार भाजपा और आरएसएस से बड़े हैं।

उन्होंने लिखा, ‘‘मोदी, भाजपा और आरएसएस से बड़े हैं।?’’ (एजेंसी)
First Published: Saturday, March 22, 2014, 15:22
First Published: Saturday, March 22, 2014, 15:22
comments powered by Disqus

ओपिनियन पोल

क्‍या चुनाव में करारी हार के बाद सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा देना चाहिए?