मोदी फेंकू नंबर एक, तो शिवराज नंबर दो : दिग्विजय

Last Updated: Sunday, November 24, 2013, 17:43

नरेन्द्र मोदी को फेंकू नंबर एक और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को फेंकू नंबर दो बताते हुए कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने क्षेत्रीय जनता से अपील की है कि वोट बिगाड़ना महापाप है इसलिये वे अपना कीमती वोट भाजपा के लिए बेकार मत करें।

मध्य प्रदेश के कानून मंत्री पर पेड न्यूज के कारण जुर्माना

Last Updated: Sunday, November 24, 2013, 16:20

चुनाव आयोग को मध्य प्रदेश के कानून मंत्री नरोत्तम मिश्रा के समर्थन में ‘पेड न्यूज’ के सबूत मिले हैं जिसके बाद उनके चुनावी खर्चों में 42,000 रुपए और जोड़ दिए गए हैं।

मध्यप्रदेश के इतिहास में हुआ शिक्षा का महाघोटाला: अजय सिंह

Last Updated: Saturday, November 23, 2013, 21:00

मध्यप्रदेश में विभिन्न परीक्षाओं में युवाओं के साथ महाघोटाला होने ओर इनके तार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से जुड़े होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने आज व्यावसायिक परीक्षा मंडल के जरिये आयोजित परीक्षाओं की सीबीआई से जांच कराये जाने की मांग की है।

मध्यप्रदेश में चरम पर पहुंचकर चुनाव प्रचार समाप्त

Last Updated: Saturday, November 23, 2013, 18:49

मध्यप्रदेश में आगामी 25 नवंबर को एक साथ सभी 230 सीटों के लिये होने जा रहे मतदान के लिये आज शाम पांच बजे चुनाव प्रचार अपने चरम पर पहुंचकर समाप्त हो गया। चुनाव प्रचार समाप्त होने के साथ ही अब राजनीतिक दल और उम्मीदवार घर घर जाकर चुनावी सेंध लगाने और रणनीति बनाने में जुट गये हैं। प्रदेश में इस बार सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है।

देश के पिछड़ेपन के लिए मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

देश के पिछड़ेपन के लिए मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Last Updated: Saturday, November 23, 2013, 18:39

देश के पिछडेपन के लिये कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार एवं गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि कांग्रेस नहीं चाहती कि देश के लोग शिक्षित हों क्योंकि वह जानती है कि यदि लोग शिक्षित हो गये तो उसकी कुसी नहीं बचेगी।

चुनाव ड्यूटी में लापरवाही पर सांसद की पत्नी सहित तीन निलंबित

Last Updated: Saturday, November 23, 2013, 13:49

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर बी.चन्द्रशेखर ने चुनाव कार्य में लापरवाही करने के आरोप में तीन कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इनमें वर्तमान सांसद एवं कटंगी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के. डी. देशमुख की पत्नी भी शामिल हैं।

शिवराज को सिर्फ मेरे सपने आते हैं: दिग्विजय

शिवराज को सिर्फ मेरे सपने आते हैं: दिग्विजय

Last Updated: Friday, November 22, 2013, 23:19

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को यहां कहा कि भाजपा और शिवराज सिंह को सपने आते हैं तो सिर्फ मेरे आते हैं। उन्होंने आज ही एक विज्ञापन प्रकाशित करवाया है जिसकी कीमत तीन करोड़ है। अगर यही रुपए मुझे देते तो मैं जनता के लिए कहीं मंदिरों में दान में दे देता, कितने ही गरीबों का भला हो सकता था।

मप्र व छत्तीसगढ़ के बीच भ्रष्टाचार की वर्ल्ड चैंपियनशिप: राहुल

मप्र व छत्तीसगढ़ के बीच भ्रष्टाचार की वर्ल्ड चैंपियनशिप: राहुल

Last Updated: Friday, November 22, 2013, 18:58

कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि इन दोनों सरकारों के बीच भ्रष्टाचार की वर्ल्ड चैंपियनशिप चल रही है। इस बकवास को खत्म होना चाहिए, छत्तीसगढ़ की जनता ने उन्हें बाहर करने का फैसला कर लिया है, अब आप भी इन्हें बाहर करो।

मप्र में आज `साहबजादे` और `शहजादे` छोड़ेंगे सियासी तीर

मप्र में आज `साहबजादे` और `शहजादे` छोड़ेंगे सियासी तीर

Last Updated: Friday, November 22, 2013, 11:52

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले चुनावी रैलियों और अपने-अपने उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार के लिए आज नरेंद्र मोदी (साहबजादे) और राहुल गांधी (शहजादे) की जनसभाएं होने वाली हैं।

एमपी की जनता को झूठ से छल रही बीजेपी सरकार: दिग्विजय

एमपी की जनता को झूठ से छल रही बीजेपी सरकार: दिग्विजय

Last Updated: Thursday, November 21, 2013, 19:29

भाजपा नेताओं के पास झूठे वायदों को पिटारा बताते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को यहां कहा कि वे प्रदेश की जनता को छलने के लिए किसी भी झूठ से परहेज नहीं कर रहे हैं।

पिछले चुनाव के नतीजे

  • मध्य प्रदेश
  • (230/230) सीट
  • mp
  • पार्टी
  • बीजेपी
  • कांग्रेस
  • बीएसपी
  • अन्य
  • सीट
  • 143
  • 71
  • 7
  • 9

चुनावी कार्यक्रम

  • मध्य प्रदेश
  • 230 सीट
  • मतदान
  • मतगणना
  • Nov 25
  • Dec 8

सीएम प्रोफाइल

aशिवराज सिंह चौहान
aज्योतिरादित्य सिंधिया
क्या रमन सिंह छत्तीसगढ़ में तीसरी बार सत्ता पर काबिज होंगे?