आंध्र को बांटने में भाजपा, कांग्रेस, टीडीपी की मिलीभगत: किरण रेड्डी

आंध्र को बांटने में भाजपा, कांग्रेस, टीडीपी की मिलीभगत: किरण रेड्डीकडप्पा (आंध्र प्रदेश) : जय सम्यैकांध्र पार्टी (जेएसपी) के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी ने आंध्र प्रदेश के बंटवारे के मुद्दे पर भाजपा, कांग्रेस, तेदेपा सहित वाईएसआर कांग्रेस की आलोचना की और लोगों से इन्हें मत नहीं देने की अपील की।

रायचोटी शहर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि अलोकतांत्रिक तरीके से राज्य के बंटवारे में भाजपा कांग्रेस की मिलीभगत है और तेदेपा और वाईएसआर कांग्रेस सत्ता में बने रहने के लिए इन राष्ट्रीय दलों को अपने पत्रों के माध्यम से अपना समर्थन दे रहे हैं। नलगोंडा और वारंगल में तेदेपा प्रमुख चंद्रबाबू की कथित टिप्पणियों का हवाला देते हुए रेड्डी ने कहा कि चंद्रबाबू ने स्वयं यह स्वीकार किया कि उनके पत्र के कारण ही तेलंगाना का निर्माण हुआ। लेकिन अब शेष राज्य में वह राज्य के बंटवारे के लिए कांग्रेस की आलोचना कर रहे हैं और भाजपा के साथ हाथ मिला रहे हैं। ये दोनों ही राज्य के विभाजन के लिए प्रमुख कारक हैं। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, April 30, 2014, 10:13
First Published: Wednesday, April 30, 2014, 10:13
comments powered by Disqus

ओपिनियन पोल

क्‍या चुनाव में करारी हार के बाद सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा देना चाहिए?