अरूणाचल विधानासभा में मिला कांग्रेस को बहुमत

अरूणाचल विधानासभा में मिला कांग्रेस को बहुमतइटानगर : देश भर में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के बीच कांग्रेस ने 60 सदस्यीय अरूणाचल प्रदेश विधानसभा में 35 सीटों पर जीत दर्ज कर बहुमत हासिल कर लिया और दोबारा सत्ता में आ गयी। अब तक घोषित नतीजों में कांग्रेस को 35 सीटें मिली हैं, जिनमें 11 निर्विरोध जीते हैं। इसके साथ ही पार्टी के उम्मीदवार पांच सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। भाजपा को चार सीटें मिली हैं जबकि पांच सीटों पर उसके उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं।

पीपुल्स पार्टी ऑफ अरूणाचल (पीपीए) ने दो सीटें हासिल की हैं और दो सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की है। कांग्रेस के चर्चित विजेताओं में पूर्व मुख्यमंत्री जरबोम गामलिन (लिरोमोबा), विधानसभा अध्यक्ष वांगलिंग लोवांगडोंग (बोरदुरिया-बोगापानी), उप विधानसभाध्यक्ष जोमडे केना, मौजूदा उद्योग मंत्री तपांग तालोह (पानगिंग), खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री कामलुंग मोसांग (मीयाओ), संसदीय सचिव (पीडब्लूडी) टीएन तोंगडोक, पीएस (नागरिक उड्डयन) जांबे ताशी, पीएस (पर्यावरण और वन) सी टी मीन हैं।
First Published: Friday, May 16, 2014, 14:58
First Published: Friday, May 16, 2014, 14:58
comments powered by Disqus

ओपिनियन पोल

क्‍या चुनाव में करारी हार के बाद सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा देना चाहिए?