ओडिशा में खनन माफिया चला रही है सरकार: राहुल

ओडिशा में खनन माफिया चला रही है सरकार: राहुलकोरापुत (ओडिशा) : ओडिशा में बीजद सरकार पर संप्रग सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के जरिए हुए काम का श्रेय लूटने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने दावा किया कि राज्य में जन प्रतिनिधि नहीं बल्कि ‘‘खनन माफिया’’ सरकार चला रहा है।

आदिवासी बहुल कोरापुत जिले में सेमिलीगुडा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए गांधी ने आरोप लगाया, ‘राज्य सरकार नेताओं द्वारा नहीं बल्कि खनन माफिया द्वारा चलाई जा रही है। हजारों करोड़ रूपए मूल्य के बहुमूल्य खनिज लूटे गए और राज्य सरकार को इसकी जानकारी है।’ उन्होंने कहा, ‘केन्द्र सरकार ने हालांकि आदिवासियों के कल्याण के लिए हजारों करोड़ रूपए दिए हैं, लेकिन यह पैसा ग्राम स्तर पर जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच पाया है। राज्य सरकार केन्द्रीय धन को इधर उधर कर रही है और सारा श्रेय खुद ले रही है।’ उन्होंने कहा कि चंद माफिया ने ओडिशा के खनिजों का खजाना लूट लिया और धनवान बन गए, जबकि गरीबों और आदिवासियों को उनका हक तक नहीं मिल रहा है। (एजेंसी)

First Published: Monday, March 31, 2014, 15:51
First Published: Monday, March 31, 2014, 15:51
comments powered by Disqus

ओपिनियन पोल

क्‍या चुनाव में करारी हार के बाद सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा देना चाहिए?