सिक्किम में 12 अप्रैल को विधानसभा चुनाव

पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम की एक लोकसभा सीट के लिए मतदान 12 अप्रैल को होने हैं और इसके साथ ही यहां कि सभी 32 विधानसभा सीटों के लिए भी वोट डाले जाएंगे। इन तीनों राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे लोकसभा के नतीजों के साथ ही 16 मई को आएंगे।

विधानसभा एवं सरकार का वर्तमान कार्यकाल 21 मई 2014 को समाप्त हो रहा है। इसके पहले यहां विधानसभा का चुनाव होगा। सिक्किम में सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट सिक्किम संग्राम परिषद तथा राष्ट्र स्तर की पार्टियों में से केवल कांग्रेस का प्रमुख प्रभाव है। चुनाव में मुख्य मुकाबला इन्हीं दलों के बीच होता है।

यहां गत दो दशक अर्थात् सन् 1964 से सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट की सरकार है। तब से यहां मुख्यमंत्री की कुर्सी पर 63 वर्षीय पवन कुमार चामलिंग आसीन हैं।



First Published: Tuesday, April 1, 2014, 16:40
First Published: Tuesday, April 1, 2014, 16:40
comments powered by Disqus

ओपिनियन पोल

क्‍या चुनाव में करारी हार के बाद सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा देना चाहिए?