आजाद मैदान - Latest News on आजाद मैदान | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

आजाद मैदान हिंसा: 58 के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल

Last Updated: Saturday, November 10, 2012, 08:47

पुलिस ने 11 अगस्त को आजाद मैदान में हुई हिंसा के मामले में 58 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया।

मुबई के आजाद मैदान में हिंसा दाऊद ने कराई!

Last Updated: Friday, September 7, 2012, 18:40

इसी साल 11 अगस्त को मुंबई के आजाद मैदान में हुई हिंसा के पीछे अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम का हाथ था। इसमें पुलिस और मीडिया को निशाना बनाया गया था। सूत्रों के मुताबिक यह जानकारी इंटेलिजेंस ब्यूरो ने राज्य सरकार को दी है।

इस्तीफे की मांग राजनीतिक, नहीं छोड़ूगा पद : पाटील

Last Updated: Saturday, September 1, 2012, 21:07

महाराष्ट्र के गृह मंत्री आर.आर. पाटील ने कहा है कि मुम्बई के आजाद मैदान में गत 11 अगस्त को हुई हिंसा को लेकर वह अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि इस्तीफे की मांग महज राजनीतिक है।

मुंबई हिंसा मामले में पांच और लोग गिरफ्तार

Last Updated: Thursday, August 23, 2012, 15:48

मुंबई के आजाद मैदान में हुई हिंसा के संबंध में पांच और कथित दंगाइयों को गिरफ्तार किया गया है ।

आजाद मैदान हिंसा: 19 और दंगाई गिरफ्तार

Last Updated: Wednesday, August 22, 2012, 19:48

आजाद मैदान हिंसा मामले में पुलिस ने बुधवार को 19 अन्य दंगाइयों को गिरफ्तार कर लिया जिसके साथ गिरफ्तार लोगों की संख्या बढ़कर 43 हो गई है।

गरजे राज, मुंबई हिंसा के पीछे बाहरी लोगों का हाथ

Last Updated: Wednesday, August 22, 2012, 00:34

मुम्बई में पिछले दिनों हुई साम्प्रदायिक हिंसा के लिए बांग्लादेशी घुसपैठियों को जिम्मेदार ठहराते हुए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने मंगलवार को चेतावनी दी कि ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आदेशों को ताक पर रखकर राज ठाकरे ने निकाला `महा`मार्च

Last Updated: Tuesday, August 21, 2012, 15:05

मुंबई हिंसा के खिलाफ एमएनएस के मुखिया राज ठाकरे और उनकी पार्टी के कार्यकर्ता आज सड़क पर महामार्च निकाल रहे हैं जिससे दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया है।

राज को मिली आजाद मैदान में रैली की अनुमति

Last Updated: Tuesday, August 21, 2012, 00:11

मुम्बई पुलिस ने सोमवार को राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) को मंगलवार को आजाद मैदान में रैली करने की अनुमति दे दी।

`मुंबई पुलिस आयुक्त पुलिसकर्मियों का गिरा रहे हैं मनोबल`

Last Updated: Monday, August 20, 2012, 20:46

आजाद मैदान हिंसा से निबटने को लेकर महाराष्ट्र सरकार की आलोचना करते हुए शिव सेना प्रमुख बाल ठाकरे ने आज आरोप लगाया कि पुलिस आयुक्त अरूप पटनायक बल का मनोबल गिरा रहे हैं।

मुम्बई हिंसा में अब तक 20 से अधिक गिरफ्तार

Last Updated: Sunday, August 12, 2012, 14:53

शहर स्थित आजाद मैदान के नजदीक शनिवार को हुई हिंसा के सिलसिले में 20 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस हिंसा में दो युवक मारे गए थे और कम से कम 55 घायल हुए थे।

असम दंगे के खिलाफ मुंबई में हिंसा, 2 मरे, 52 घायल

Last Updated: Saturday, August 11, 2012, 22:56

असम दंगों के खिलाफ आज यहां आयोजित विरोध प्रदर्शन के हिंसक हो जाने से दो लोगों की मौत हो गई और 44 पुलिसकर्मियों समेत कम से कम 52 लोग घायल हो गये।

लोकपाल नहीं तो 'जेल भरो' आंदोलन: अन्ना

Last Updated: Thursday, December 15, 2011, 11:24

अन्ना हजारे ने कहा है कि अगर सरकार संसद में एक मजबूत लोकपाल बिल नहीं लाती और उसे इसी सत्र में पारित नहीं कराती है तो 27 दिसंबर से अनिश्चितकालीन अनशन फिर से शुरू किया जाएगा। अगर सरकार अच्छा और मजबूत लोकपाल लाती है तो 27 दिसंबर को आभार दिवस मनाया जाएगा।

‘मुंबई में अनशन पर बैठ सकते हैं अन्ना’

Last Updated: Wednesday, December 14, 2011, 14:05

राजधानी में बढ़ती सर्दी को देखते हुए अन्ना हजारे लोकपाल विधेयक पर इस महीने प्रस्तावित अपना अनशन दिल्ली के रामलीला मैदान की जगह मुंबई के आजाद मैदान में कर सकते हैं। अन्ना हजारे की कोर कमेटी की गुरुवार को हुई बैठक में यह फैसला किया गया।