कैबिनेट विस्तार - Latest News on कैबिनेट विस्तार | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

मंत्रियों के नाम पर मतभेद के बाद महाराष्ट्र में कैबिनेट का विस्तार टला

Last Updated: Sunday, June 1, 2014, 13:56

महाराष्ट्र सरकार ने कथित रूप से मंत्रियों के नाम पर मतभेद उभरने के बाद कैबिनेट का विस्तार टाल दिया है। महाराष्ट्र सरकार रविवार को कैबिनेट का विस्तार करने वाली थी। पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के पुत्र अमित देशमुख को कैबिनेट में शामिल किया जाना है। महाराष्ट्र कैबिनेट में तीन रिक्तियां हैं जिन्हें भरा जाना है।

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का विस्तार, अवहद ने ली मंत्रीपद की शपथ

Last Updated: Thursday, May 29, 2014, 11:29

राकांपा नेता जितेंद्र अवहद ने गुरुवार को महाराष्ट्र मंत्रिमंडल के विस्तार के तहत मंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल के. शंकरनारायणन ने राकांपा की महाराष्ट्र इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष अवहद को यहां राजभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अवहद एकमात्र मंत्री थे जिन्होंने समारोह में शपथ ली।

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का आज होगा विस्तार

Last Updated: Thursday, May 29, 2014, 10:17

महाराष्ट्र में कांग्रेस राकांपा की अगुवाई वाले मंत्रिमंडल का गुरुवार को विस्तार किया जाएगा। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राजभवन में आज सुबह दस बजे शपथग्रहण होगा।

माकन के बाद अब जोशी का इस्तीफा, मंत्रिमंडल में फेरबदल कल

Last Updated: Sunday, June 16, 2013, 16:23

यूपीए-2 सरकार में एक बार फिर फेरबदल होने वाला है। फेरबदल से पहले केंद्रीय मंत्रियों के इस्तीफे का दौर शुरू हो गया है। केंद्रीय रेलमंत्री सी पी जोशी ने आज मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले कल (शनिवार को) केंद्रीय आवास मंत्री अजय माकन ने इस्तीफा दे दिया था।

मनमोहन मंत्रिमंडल में 12 जून तक फेरबदल की संभावना

Last Updated: Sunday, June 2, 2013, 14:15

केंद्रीय मंत्रिमंडल में विस्तार और फेरबदल अगले पखवाड़े तक किया जा सकता है। सूत्रों ने बताया कि मंत्रिमंडल में फेरबदल छह जून से 12 जून के बीच हो सकता है और लोकसभा चुनाव के लिए एक वर्ष से भी कम समय शेष रहने के बीच संप्रग 2 सरकार का यह अंतिम फेरबदल हो सकता है।

ओडिशा: नवीन ने दिए कैबिनेट विस्तार के संकेत

Last Updated: Friday, June 8, 2012, 16:12

ओडिशा में तीन बागियों के निलंबन और दो के इस्तीफे के बाद 21 सदस्यीय मंत्रिमंडल में से पांच की जगह खाली होने के बाद नवीन पटनायक ने आज कैबिनेट विस्तार के संकेत दिए।

मालदीव: वहीद ने किया कैबिनेट विस्तार

Last Updated: Sunday, February 12, 2012, 16:12

मालदीव के नए राष्ट्रपति मोहम्मद वहीद हसन ने सोमवार को अपने कैबिनेट का विस्तार करते हुए उसमें देश की पहली महिला अटार्नी जनरल और पूर्व सैन्य तानाशाह के एक सहयोगी सहित सात नए सदस्यों को शामिल किया।