84 कोसी यात्रा - Latest News on 84 कोसी यात्रा | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

`यात्रा को लेकर यूपी सरकार और कुछ संतों ने फैलाया भ्रम`

Last Updated: Tuesday, August 27, 2013, 20:32

विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) की केन्द्रीय समिति के सदस्य जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य ने मंगलवार को कहा कि संतों की अयोध्या चौरासी कोसी परिक्रमा का किसी भी संगठन से कोई लेना-देना नहीं था और इस यात्रा को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने भ्रम फैलाया।

दंगों के जरिए वोट हासिल करना चाहती है भाजपा : मुलायम

Last Updated: Monday, August 26, 2013, 17:08

समाजवादी पार्टी (सपा) के सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को संसद में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की 84 कोसी यात्रा पर अपनी पार्टी के रुख का बचाव किया।

यूपी में विहिप ने किया जोरदार प्रदर्शन

Last Updated: Monday, August 26, 2013, 15:01

विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) की 84 कोसी परिक्रमा की शुरुआत के दौरान रविवार को हुई प्रमुख संतों की गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार को उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में विहिप कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।

संसद में 84 कोसी परिक्रमा यात्रा पर संग्राम, बीजेपी- सपा में आरोप- प्रत्यारोप

Last Updated: Monday, August 26, 2013, 13:41

अयोध्या में विहिप की चौरासी कोसी यात्रा पर रोक को जायज ठहराते हुए प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी ने इसे उच्चतम न्यायालय के कानून का अनुपालन बताया तो वहीं मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने इसे धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला करार देते हुए प्रदेश सरकार को बर्खास्त किए जाने की मांग की।

विहिप की 84 कोसी अयोध्या परिक्रमा नाकाम, 2096 लोग गिरफ्तार, सुरक्षा व्यवस्था यथावत

Last Updated: Sunday, August 25, 2013, 23:53

प्रतिबंध के बावजूद विश्व हिन्दू परिषद ने अपनी 84 कोसी अयोध्या परिक्रमा कार्यक्रम को वापस लेने के बजाय जारी रखने का ऐलान किया है, लेकिन विहिप उत्तर प्रदेश शासन की सख्ती के कारण अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सकी।

विहिप की 84 कोसी यात्रा पर सियासत हुई तेज

Last Updated: Sunday, August 25, 2013, 20:13

भाजपा ने विश्व हिंदू परिषद की यात्रा के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार की भर्त्सना की तथा उस पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया जबकि सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश को दूसरा गुजरात नहीं बनने देगी या छह दिसंबर 1992 को दोहराने नहीं देगी जब बाबरी मस्जिद को ढहाया गया था।

चौरासी कोसी परिक्रमा अब रुक नहीं सकती : अशोक सिंघल

Last Updated: Sunday, August 25, 2013, 19:51

विश्व हिन्दू परिषद के नेता अशोक सिंघल ने उत्तर प्रदेश सरकार से साधु संतों की 84 कोसी अयोध्या परिक्रमा पर लगाए गये प्रतिबंध पर पुनर्विचार करने का आग्रह करते हुए कहा है कि यह परिक्रमा नहीं रुकेगी और इसमें भाग लेने के लिए देश भर से साधु संतों के अयोध्या पहुंचने का सिलसिला जारी रहेगा।

भाजपा और सपा का नाटक है 84 कोसी परिक्रमा : बेनी

Last Updated: Sunday, August 25, 2013, 19:22

विश्व हिन्दू परिषद की 84 कोसी परिक्रमा को भाजपा और सपा का नाटक बताते हुए केन्द्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने रविवार को कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पडने वाला है क्योंकि हिन्दू और मुसलमान सपा और भाजपा की नूराकुश्ती और साजिशों से भलीभांति वाकिफ हैं।

84 कोसी यात्रा निकालने पर विहिप अड़ी, 350 से ज्यादा नेता और कार्यकर्ता गिरफ्तार

Last Updated: Sunday, August 25, 2013, 00:12

उत्तर प्रदेश सरकार से इजाजत नहीं मिलने के बावजूद विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) द्वारा अयोध्या चौरासी कोसी परिक्रमा निकालने के निर्णय पर अटल रहने से अयोध्या और फैजाबाद में तनावपूर्ण शांति है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिये विहिप के कई वरिष्ठ नेताओं तथा 350 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है।

84 कोसी यात्रा से नहीं बल्कि बयानों से तनाव: सुषमा

Last Updated: Saturday, August 24, 2013, 17:50

अयोध्या में विश्व हिंदू परिषद की चौरासी कोसी यात्रा का समर्थन करते हुए भाजपा नेता सुषमा स्वराज ने शनिवार को कहा कि हिंदू धर्म में चारों मास यात्रा होती है और क्षेत्र में ‘तनाव’ यात्रा से नहीं बल्कि यात्रा पर ‘बयानों’ से है।