Referendum - Latest News on Referendum | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

AAP की नजर दिल्ली की सत्ता पर, करा सकती है जनमत संग्रह

Last Updated: Tuesday, May 20, 2014, 17:35

अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली में सरकार बनाने के लिए जनमत संग्रह कराने का विचार कर रही है। लोकसभा चुनाव में आप पार्टी को दिल्ली की सात सीटों पर हार का सामना करना पड़ा है। जबकि गत नवंबर में हुए विधानसभा चुनावों में आप पार्टी ने 28 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

क्रीमिया जनमत संग्रह को मान्यता नहीं देगा अमेरिका : ओबामा

Last Updated: Monday, March 17, 2014, 12:17

अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि उनका देश क्रीमिया में हुए जनमत संग्रह को मान्यता नहीं देता है और उन्होंने रूस पर नए प्रतिबंध लगाने का इरादा जताया।

यूक्रेन में जारी संकट के बीच क्रीमिया में कराया गया जनमत संग्रह

Last Updated: Sunday, March 16, 2014, 21:56

यूक्रेन में शीतयुद्ध जैसे सुरक्षा संकट के बीच क्रीमिया में लोगों ने यूक्रेन से अलग होने के लिए एक जनमत संग्रह में हिस्सा लिया। यूक्रेन की नयी सरकार और रूस के अलावा अंतरराष्ट्रीय समुदाय के अधिकतर हिस्से ने संभावित तौर पर अलगाव के पक्ष में जाने वाले जनमत संग्रह को मान्यता ना देने की बात कही है।

यूक्रेन संकट: क्रीमिया की संसद का रूस में शामिल होने का फैसला

Last Updated: Thursday, March 6, 2014, 23:16

यूक्रेन के स्वायत्तशासी क्षेत्र क्रीमिया की संसद ने रूसी संघ का औपचारिक रूप से हिस्सा बनने के पक्ष में मतदान किया है। इस फैसले पर जनादेश हासिल करने के लिए जनमत संग्रह कराए जाने के आसार हैं।

मिस्र में सांवैधानिक जनमत संग्रह के लिए मतदान, 12 की मौत

Last Updated: Wednesday, January 15, 2014, 08:19

मिस्र के लोगों ने आज मतदान केंद्रों पर नए संविधान के मसौदे को लेकर मतदान किया। इस संविधान के मसौदे को इस्लामी शासन के अंत के बाद ताकतवर सेनाध्यक्ष जनरल अल सिसी के राष्ट्रपति पद की संभावित उम्मीदवारी की कोशिश से जुड़े जनमत संग्रह के तौर पर देखा जा रहा है। इस बीच देश में मतदान संबंधित हिंसा में 12 लोग मारे गए।

कश्मीर के भारत में विलय को नहीं दी चुनौती : भूषण

Last Updated: Monday, January 6, 2014, 18:43

आम आदमी पार्टी (आप) के सदस्य प्रशांत भूषण ने सोमवार को कहा कि जम्मू एवं कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है, तथा इसके भारत में विलय को चुनौती देने का सवाल ही नहीं उठता।

कश्मीर पर जनमत संग्रह के प्रशांत भूषण के बयान से केजरीवाल ने बनाई दूरी

Last Updated: Monday, January 6, 2014, 18:01

आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जम्मू-कश्मीर में जनमत संग्रह कराने के अपने सहयोगी प्रशांत भूषण की विवादित सलाह पर नाखुशी जाहिर की है।

अरविंद केजरीवाल कश्मीर में जनमत संग्रह के खिलाफ

Last Updated: Monday, January 6, 2014, 16:02

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि जम्मू एवं कश्मीर में सेना की तैनाती बरकरार रखने के मसले पर जनमत संग्रह कराने का सवाल ही नहीं पैदा होता। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय लोगों की भावनाओं का हरहाल में सम्मान किया जाना चाहिए।

राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे जनमतसंग्रह से तय नहीं होते: जेटली

Last Updated: Monday, January 6, 2014, 15:55

जनता की स्वीकृति से कश्मीर में सशस्त बल तैनात करने या नहीं करने का फैसला लिए जाने के सुझाव पर भाजपा ने आम आदमी पार्टी की कड़ी आलोचना करते हुए सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को लोकलुभावन तरीके या जनमत संग्रह से तय नहीं किया जा सकता है।

मिस्र को मिला मतदाता समर्थित पहला संविधान

Last Updated: Wednesday, December 26, 2012, 20:57

मिस्र में तानाशाही को उखाड़ फेंकने के बाद राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी और उनके इस्लामी सहयोगियों द्वारा तैयार किये गये संविधान को आज स्वीकार कर लिया गया।

जनमत संग्रह में मुरसी समर्थकों का जीत का दावा

Last Updated: Sunday, December 16, 2012, 15:13

मिस्र में राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी के सहयोगियों ने रविवार को दावा किया कि देश की जनता ने नए संविधान से जुड़े विवादास्पद मसौदे के पक्ष में मतदान किया है, जबकि विपक्ष ने मतदान में धांधली और अनियमितताओं का आरोप लगाया है।