weather - Latest News on weather | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

दिल्ली में 40 डिग्री तक जा सकता है पारा

Last Updated: Monday, May 19, 2014, 12:55

न्यूनतम तापमान के सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे, 24 डिग्री पर रहने के कारण दिल्ली वासियों के लिए आज सुबह का मौसम सुहाना रहा।

हल्की बारिश ने किया दिल्ली का मौसम खुशनुमा

Last Updated: Wednesday, May 14, 2014, 13:31

राष्ट्रीय राजधानी में आज तड़के हल्की बारिश होने से लगातार दूसरे दिन दिल्लीवासियों के लिए मौसम खुशगवार रहा और यहां का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली में सताने लगी गर्मी , पारा 42 डिग्री के पार

Last Updated: Thursday, May 1, 2014, 12:28

राजधानी दिल्ली में अब गर्मी झुलसाने लगी है। दिल्ली में बुधवार को अप्रैल महीने का सबसे गर्म दिन रहा और तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से तीन डिग्री ज्यादा है।

अमेरिका में बर्फीला तूफान, 2,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द

Last Updated: Wednesday, January 22, 2014, 15:28

अमेरिका का पूर्वोत्तर हिस्सा मंगलवार को आए बर्फीले तूफान के कारण बुरी तरह प्रभावित रहा। तूफान की वजह से 2,000 से अधिक घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें या तो रद्द कर दी गईं या उनमें देरी हुई।

दिल्ली में आज कुछ धुंधला धुंधला सा रहा मौसम

Last Updated: Saturday, January 4, 2014, 15:21

दिल्ली के लोग आज सुबह जब अपनी रजाइयों से निकलकर सिमटे सकुचाए से बाहर निकले तो चारों तरफ फैली धुंध की झीनी चादर ने उनका स्वागत किया। न्यूनतम तापमान 6.4 था, जो भरे जाड़े के इस मौसम के हिसाब से एक डिग्री कम था।

कश्मीर घाटी में शीतलहर जारी, कई जगह पारा 0 से नीचे

Last Updated: Saturday, January 4, 2014, 15:00

कश्मीर घाटी शीतलहर का प्रकोप जारी है तथा न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य में तापमान में और गिरावट आने का अंदेशा है। मौसम विभाग के अधिकारी ने यहां बताया कि जम्मू और कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान कल की तरह ही शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

दिल्ली में सीजन का सबसे सर्द दिन, 10 साल का रिकॉर्ड टूटा

Last Updated: Monday, December 30, 2013, 12:05

राजधानी दिल्ली में सोमवार को सीजन का सबसे कम तापमान रिकॉर्ड किया गया ।

दिल्ली में हल्की बारिश से मौसम खुशनुमा

Last Updated: Tuesday, August 6, 2013, 18:01

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को सुबह से ही बादल छाए रहे, और पूरे शहर में हल्की बारिश हुई है।

आधुनिक मौसमी उपग्रह इनसैट-3-डी का सफल प्रक्षेपण

Last Updated: Friday, July 26, 2013, 09:04

भारत के आधुनिक मौसमी उपग्रह इनसैट-3डी का फ्रेंच गुयाना के कोउरू स्थित स्पेसपोर्ट से एक यूरोपीय रॉकेट के जरिए सफल प्रक्षेपण किया गया।

उत्तर भारत में मानसून ने ली 73 जानें, 73,000 से अधिक फंसे

Last Updated: Tuesday, June 18, 2013, 16:45

मूसलाधार बारिश की वजह से उत्तर भारत में मंगलवार को 11 और लोग मारे गए और इस तरह की घटनाओं में मृतकों की कुल संख्या 73 हो गयी। वहीं चार धाम की यात्रा पर गए 71,440 श्रद्धालु मानसून में हो रही भारी वारिश से तबाही का शिकार बने उत्तराखंड में जबकि 1700 अन्य हिमाचल प्रदेश में फंसे हुए हैं।

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में बारिश का कहर, 58 की मौत

Last Updated: Tuesday, June 18, 2013, 12:08

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में लगातार चौथे दिन मंगलवार को भी बारिश जारी है, इस बारिश में अब तक 58 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है तथा 58,000 लोग फंस गए हैं जिनकी हालत दयनीय है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत में अगले दो दिन और बारिश होने की सम्भावना व्यक्त की है।

दिल्ली में झमाझम बारिश, 71 साल का रिकॉर्ड टूटा

Last Updated: Tuesday, February 5, 2013, 13:58

राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली में सोमवार आधी रात से हुई बारिश ने सर्दी बढ़ा दी है। कई जगह पर तेज बारिश के साथ ओले पड़ने की भी खबर है। थोड़े-थोड़े अंतराल पर होने वाली बारिश से राजधानी का तापमान में गिरावट आई है। सुबह की बारिश से कई जगहों पर यातायात प्रभावित हुआ।

कड़ाके की ठंड से उत्‍तर भारत कांपा, यूपी में अब तक 107 मरे

Last Updated: Thursday, January 3, 2013, 09:56

समूचे उत्तर भारत के भीषण ठंड की चपेट में होने के बीच राष्ट्रीय राजधानी में सर्दी ने पिछले 44 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। सर्दी और कोहरे का सितम जारी है। कड़ाके की ठंड के चलते लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। उधर, ठंड की वजह से उत्तर प्रदेश में 15 और लोगों की जान चली गई। यूपी अब तक ठंड से मरने वालों की संख्‍या 107 हो गई है।

कोहरे के चलते अब नहीं चलेंगी 41 ट्रेनें

Last Updated: Wednesday, January 2, 2013, 20:58

पूरे उत्‍तर भारत घने कोहरे का रेल यातायात पर खासा असर पड़ा है। जानकारी के अनुसार, उत्‍तर रेलवे ने शीतलहर और कोहरे के चलते 41 ट्रेनें नहीं चलाने का फैसला लिया है। चार जनवरी से 17 फरवरी के बीच 41 ट्रेनें नहीं चलेंगी।

दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत ठंड से ठिठुरा

Last Updated: Wednesday, January 2, 2013, 09:56

नए साल के आगाज से ही दिल्ली ठंड से ठिठुर रही है। दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में पारा लगातार लुढ़कता जा रहा है जिससे ठंड बढ़ती जा रही है।

उत्तर भारत में शीतलहर का कहर, 60 से ज्‍यादा मरे

Last Updated: Friday, December 28, 2012, 10:08

देश के उत्तरी और उत्तर पूर्वी हिस्से में कोहरे का कोहराम और शीतलहर का कहर शुक्रवार को भी जारी रहा। उत्‍तर प्रदेश, बिहार समेत पूरे उत्‍तर भारत में शीतलहर के प्रकोप से अब तक 60 से ज्‍यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

मास्को में भारी हिमपात, टूटा 50 साल का रिकॉर्ड

Last Updated: Thursday, November 29, 2012, 17:05

रूस की राजधानी मास्को में रिकार्ड 12 सेंटीमीटर हिमपात हुआ है जिससे उड़ानें बाधित हो गईं और बड़े पैमाने पर यातायात जाम हो गया।

अमेरिका में सैंडी तूफान का कहर जारी, 66 मरे

Last Updated: Monday, October 29, 2012, 08:44

अमेरिका में सैंडी तूफान का कहर जारी है और अबतक इससे 66 लोगों की मौत हो चुकी है।