Last Updated: Friday, December 21, 2012, 12:47
प्रोन्नति में आरक्षण सम्बंधी विधेयक का विरोध कर रहे उत्तर प्रदेश के करीब 18 लाख सरकारी कर्मचारियों ने आठ दिन से चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल को गुरुवार देर रात समाप्त करने की घोषणा की। साथ ही हड़तलियों ने यह भी कहा कि हड़ताल के दौरान हुए नुकसान की भरपायी अधिक समय तक काम करके की जाएगी।