ओडिशा विधानसभा चुनाव - Latest News on ओडिशा विधानसभा चुनाव | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

चौथी बार ओडिशा के मुख्यमंत्री बनेंगे नवीन पटनायक

Last Updated: Sunday, May 18, 2014, 19:48

नवीन पटनायक ने जब राजनीति में कदम रखा था तो उन्हें एक नौसिखिये और अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाने में अक्षम व्यक्ति के तौर पर देखा गया था, लेकिन अब वह लगातार चौथी बार ओडिशा के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

ओडिशा में दो चरणीय चुनाव में कुल 74 प्रतिशत मतदान

Last Updated: Friday, April 18, 2014, 18:28

ओडिशा में लोकसभा एवं विधानसभा के लिए एक साथ हुए दो चरणीय चुनावों में इस बार कुल 74 मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग किया जबकि 2009 में पिछले आम चुनावों में 65.3 मतदाताओं ने मतदान किया था।

भुवनेश्वर में किन्नरों ने भी किया मतदान

Last Updated: Thursday, April 17, 2014, 18:33

उच्चतम न्यायालय द्वारा लिंग की तीसरी श्रेणी के तहत मान्यता मिलने के बाद उत्साहित किन्नरों ने गुरुवार को बड़ी संख्या में यहां मतदान किया।

बीजेडी से उठ रहा है जनता का भरोसा: नायडू

Last Updated: Monday, April 7, 2014, 19:25

ओडिशा की बीजू जनता दल सरकार को आड़े हाथ लेते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता एम वेंकैया नायडू ने कहा कि उसका 14 साल का कामकाज बहुत खराब रहा है और बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार, औद्योगिक मंदी एवं कृषि क्षेत्र की अनदेखी के कारण लोग उसे सत्ता से बाहर करने के पक्ष में हैं ।

ओडिशा में बीजेपी के घोषणापत्र में कई लुभावने वादे

Last Updated: Thursday, April 3, 2014, 19:28

ओडिशा के लिए विशेष राज्य के दर्जे के लिए काम करने का संकल्प लेते हुए भाजपा ने गुरुवार को छात्रों को ब्याज रहित रिण, महिला सशक्तिकरण, महिलाओं के खिलाफ अपराधों के मामलों की सुनवाई के लिए त्वरित अदालतें स्थापित करने, बेरोजगारों के लिए भत्ते सहित कई अन्य वादे किए।

जाजपुर सीट पर चुनाव में नए चेहरे मैदान में

Last Updated: Wednesday, April 2, 2014, 16:37

इस बार पहली बार मताधिकार का प्रयोग करने जा रहे एवं नए मतदाता जहां भारतीय राजनीति के भविष्य को आकार देने के लिए तैयार हैं वहीं ओडिशा के जाजपुर जिले में एक साथ होने वाले लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में राजनीतिक दलों ने भी कई नए चेहरों को मौका दिया है।

नक्सलियों का लोगों से चुनाव बहिष्कार का आह्वान

Last Updated: Tuesday, April 1, 2014, 16:33

प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने ओडिशा में लोगों से चुनाव का बहिष्कार करने का आह्वान किया है और राज्य के कई हिस्सों में 10 अप्रैल को बंद का आह्वान किया है। एक नक्सली नेता ने मंगवार को जारी ऑडियो क्लिप में यह संदेश दिया है।

ओडिशा में दिग्गज उम्मीदवारों की जायदाद में भारी बढ़ोतरी

Last Updated: Tuesday, April 1, 2014, 16:23

राजनीतिक रूप से संवेदनशील केन्द्रपाड़ा जिले से विधानसभा चुनाव लड़ रहे दिग्गज उम्मीदवारों की जायदाद में भारी इजाफा हुआ है। औल विधानसभा सीट से बीजद के उम्मीदवार और राज्य में मंत्री प्रताप केसरी देव जिले में पांच विधानसभा क्षेत्रों में लिए मैदान में उतरे उम्मीदवारों में सबसे धनी हैं।

ओडिशा चुनाव: कांग्रेस ने 118 उम्मीदवारों की प्रथम सूची जारी की

Last Updated: Wednesday, March 19, 2014, 10:38

कांग्रेस ने ओड़िशा में विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को 118 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की। इस सूची में कई वरिष्ठ नेताओं को जगह दी गई है, जिनमें प्रदेश पार्टी प्रमुख जयदेव जेना, लालतेंदु महापात्र, प्रसाद हरिचरण और सरत राउत शामिल हैं।