केजी डी6 - Latest News on केजी डी6 | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

गैस की नई दरें अप्रैल से ही लागू होंगी: रिलायंस

Last Updated: Wednesday, May 14, 2014, 14:59

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने केजी-डी6 बेसिन के गैस खरीदारों से स्पष्ट रूप से कहा है कि नए दाम की जब भी मंजूरी मिलेगी, वह एक अप्रैल से ही लागू होंगे। कंपनी गैस की नई दरों को मंजूरी नहीं मिलने के कारण पुरानी दरों पर ही गैस बेचने को मजबूर है जबकि पुराने दाम की समयावधि काफी पहले समाप्त हो चुकी है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज पर 79.2 करोड़ डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना

Last Updated: Thursday, November 21, 2013, 00:25

सरकार ने रिलायंस इंडस्ट्रीज पर पूर्वी अपतटीय केजी-डी6 ब्लाक से लक्षित से कम प्राकृतिक गैस का उत्पादन करने के लिए 79.2 करोड़ डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना लगाया है।

KG D6 गैस की कीमत को दोगुना करने की अनुमति देगी सरकार!

Last Updated: Monday, November 11, 2013, 18:31

सरकार रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) को उसके केजी डी6 ब्लाक से उत्पादित गैस की कीमत दोगुनी करने की अनुमति दे सकती है बशर्ते कंपनी बैंक गारंटी दे जिसे यह साबित होने पर भुनाया जा सके कि कंपनी गैस की जमाखोरी कर रही है।

`केजी-डी6 गैस में 10 अरब डॉलर निवेश करेगी आरआईएल`

Last Updated: Friday, October 18, 2013, 22:15

रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) का समूह केजी-डी6 गैस ब्लॉक के और विकास के लिए 2016-17 तक 8 से 10 अरब डॉलर का निवेश करना चाहता है। यह बात शुक्रवार को पेट्रोलियम मंत्री एम. वीरप्पा मोइली ने कही।

रिलायंस इंडस्ट्रीज-बीपी को केजी-डी6 में मिला गैस का बड़ा भंडार

Last Updated: Friday, May 24, 2013, 23:46

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने पूर्वी अपतटीय क्षेत्र केजी-डी6 ब्लाक में संभवत: अब तक का सबसे बड़ा गैस भंडार का पता लगाए जाने की शुक्रवार को घोषणा की। इससे क्षेत्र में घटते उत्पादन पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।

CCI ने रिलायंस के तेल गैस ब्लॉक को दी मंजूरी

Last Updated: Wednesday, March 20, 2013, 23:45

मंत्रिमंडल की नवगठित निवेश समिति (सीसीआई) ने अपने पहले निर्णय में आज रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के गैस उत्पादन कर रहे ब्लॉक केजी डी6 तथा तीन अन्य क्षेत्र सहित, एनईसी-25 को मंजूरी दे दी।

बिजली संयंत्रों को अब केजी डी6 से गैस आपूर्ति बारी-बारी से करने का प्रस्ताव

Last Updated: Wednesday, November 7, 2012, 19:08

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के केजी डी6 से गैस उत्पादन में लगातार गिरावट के मद्देनजर पेट्रोलियम मंत्रालय ने अब बिजली संयंत्रों को बारी बारी से इसकी आपूर्ति करने का प्रस्ताव किया है, ताकि संयंत्रों को उनकी पूरी क्षमता से चलाने में मदद मिल सके।

केजी-डी6 पर आरआई को जारी होगी नोटिस

Last Updated: Sunday, February 19, 2012, 14:59

पेट्रोलियम मंत्री एस जयपाल रेड्डी ने रविवार को कहा कि सरकार रिलायंस इंडस्ट्रीज को उसके केजी बेसिन के डी-6 फील्ड से गैस उत्पादन में कमी के लिये नोटिस जारी करेगी।

केजी डी6 ब्‍लॉक से गैस उत्पादन घटा

Last Updated: Monday, December 12, 2011, 11:50

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के कृष्णा गोदावरी स्थित डी6 ब्लॉक से गैस उत्पादन में लगातार गिरावट जारी है। ताजा आंकडों के अनुसार क्षेत्र से गैस उत्पादन घटकर प्रतिदिन चार करोड़ घनमीटर रह गया।