पद्म पुरस्कार - Latest News on पद्म पुरस्कार | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

राष्ट्रपति ने हस्तियों को प्रदान किए पद्म पुरस्कार

Last Updated: Saturday, April 26, 2014, 19:24

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शनिवार को अभिनेता परेश रावल, टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और लेखक रस्किन बांड सहित 56 विख्यात लोगों को पद्म पुरस्कार प्रदान किये।

युवराज, विद्या समेत 127 को पद्म पुरस्कार सम्मान

Last Updated: Saturday, January 25, 2014, 22:15

प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों के लिए राष्ट्रपति ने 127 नामों का अनुमोदन किया जिनमें दो पद्म विभूषण, 24 पद्म भूषण और 101 पद्म श्री पुरस्कार हैं। पद्म पुरस्कार से इस साल सम्मानित होने वाले लोगों में 27 महिलाएं हैं।

पेस, गोपीचंद को पद्म भूषण, युवराज को पद्म श्री

Last Updated: Saturday, January 25, 2014, 21:01

टेनिस स्टार लिएंडर पेस और बैडमिंटन खिलाड़ी से कोच बने पुलेला गोपीचंद को शनिवार को प्रतिष्ठित पद्म भूषण पुरस्कार के लिए चुना गया जबकि क्रिकेटर युवराज सिंह उन सात खिलाड़ियों में शामिल रहे जिन्हें इस साल पद्म श्री पुरस्कार के लिए चुना गया।

मैं पुरस्कारों के पीछे नहीं भागता : मिल्खा सिंह

Last Updated: Tuesday, January 14, 2014, 19:51

दिग्गज धावक मिल्खा सिंह ने कहा कि वह पुरस्कारों के पीछे नहीं भागते और राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के बाद 1958 में सरकार से मिले पद्मश्री से वह खुश हैं। मिल्खा ने यहां एक कार्यक्रम के इतर कहा, ‘मैं पुरस्कारों के पीछे नहीं भागता। सभी को पता है कि मिल्खा पद्मश्री से अधिक का हकदार है लेकिन मुझे शीर्ष पुरस्कारों के लिए महासंघ सहित अन्य को नामित करना होगा।’

पद्म पुरस्कार: लता ने कहा, समिति के पत्र पर ही नाम दिया

Last Updated: Tuesday, November 12, 2013, 00:16

मशहूर गायिका लता मंगेशकर इन खबरों को लेकर निराश हैं कि इस साल के पद्म पुरस्कारों के लिए अपने परिजनों और मित्रों के नाम की सिफारिश करने वालों में वह भी शामिल हैं। लता ने कहा है कि वह नामों की सिफारिश नहीं करती बल्कि समिति सुझाव मांगती है।

पद्म पुरस्कार: विशिष्ट व्यक्तियों ने करीबियों का नाम बढ़ाया आगे

Last Updated: Saturday, November 9, 2013, 20:38

इस वर्ष के पद्म पुरस्कारों के लिए की गई सिफारिशों की सूची दर्शाती है कि कुछ लोगों ने कई नाम सुझाए तो कुछ अन्य ने इस प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान के लिए अपने संबंधियों और दोस्तों के नामों को आगे बढ़ाया।

शर्मिला, द्रविड़, श्रीदेवी पद्म पुरस्कार से सम्मानित

Last Updated: Friday, April 5, 2013, 20:45

क्रिकेटर राहुल द्रविड, अभिनेत्री शर्मिला टैगोर और श्रीदेवी तथा डीआरडीओ के प्रमुख वीके सारस्वत सहित 54 लोगों को आज राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। मूर्तिकार रघुनाथ महापात्र और अनुसंधानकर्ता यशपाल को भारत के इस दूसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

पद्म पुरस्कारों को राष्ट्रपति से मिला अनुमोदन

Last Updated: Saturday, January 26, 2013, 12:13

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 108 पद्म पुरस्कारों का अनुमोदन किया। इनमें चार पद्म विभूषण, 24 पद्म भूषण और 80 पद्मश्री पुरस्कारों को अनुमोदन मिला है।

राजेश खन्ना, द्रविड़ और शर्मिला टैगोर को पद्म पुरस्कार

Last Updated: Friday, January 25, 2013, 22:07

प्रोफेसर यशपाल, फिल्म जगत से शर्मिला टैगोर, राजेश खन्ना, श्रीदेवी और नाना पाटेकर, गीतकार निदा फाजली, जाने माने कामेडियन रहे जसपाल भट्टी, फैशन डिजाइनर रितू कुमार तथा क्रिकेट जगत से राहुल द्रविड सहित कुल 108 लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा ।

द्रविड़-गंभीर को पद्म पुरस्कार देने की सिफारिश

Last Updated: Tuesday, August 28, 2012, 00:00

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ और सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर के नाम की सिफारिश क्रमश: प्रतिष्ठित पद्म भूषण और पद्मश्री पुरस्कारों के लिए की है।

राष्ट्रपति ने प्रदान किए पद्म पुरस्कार

Last Updated: Wednesday, April 4, 2012, 12:17

राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने बुधवार को यहां दिवंगत कार्टूनिस्ट मारियो मिरांडा, फिल्म कलाकार धमेंद्र और शबाना आजमी, जानेमाने गणितज्ञ एमएस रघुनाथन, पूर्व मुख्य सतर्कता आयुक्त एन. विट्ठल और उद्योग क्षेत्र से जुड़े बी मुथुरमन समेत अनेक जानीमानी हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया।

उद्योग जगत से मुतुरमन, प्रिया पॉल को पद्म पुरस्कार

Last Updated: Wednesday, January 25, 2012, 11:09

टाटा स्टील के उपाध्यक्ष बी. मुत्तुरमन, मुरुगप्पा समूह के सुबैया मुरुगप्पा और एपीजे सुरेन्द्र पार्क होटल्स की चेयरपर्सन प्रिया पॉल उन सात लोगों में शामिल हैं जिनका व्यापार एवं उद्योग जगत से पद्म पुरस्कार के लिये चयन किया गया है।