शिमला - Latest News on शिमला | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

शिमला में भारी हिमपात, जनजीवन हुआ ठप

Last Updated: Sunday, January 19, 2014, 00:17

हिमाचल की राजधानी शिमला और आसपास के इलाकों में आज मौसम की सबसे भारी बर्फबारी हुई जिससे सामान्य जनजीवन ठप हो गया जबकि वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ। निचले पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गयी।

कश्मीर में अमेरिकी हस्तक्षेप की मांग भारत ने की खारिज

Last Updated: Sunday, October 20, 2013, 20:54

कश्मीर मुद्दे के समाधान के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की अमेरिकी हस्तक्षेप की मांग को खारिज करते हुए विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने रविवार को कहा कि भारत इसे स्वीकार नहीं करेगा क्योंकि मामला द्विपक्षीय है और इस पर दोनों देशों के बीच सहमति बननी है।

बीआरओ के 2 अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट

Last Updated: Wednesday, October 16, 2013, 16:03

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के दो वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ, 2009 में एक कंपनी से ज्यादा कीमत पर टेलीफोन एक्सचेंजों की खरीद करने के लिए शिमला की अदालत में एक आरोप पत्र दायर कर दिया है।

हिमाचल में कई जगह भूकंप के झटके

Last Updated: Saturday, July 13, 2013, 23:54

हिमाचल प्रदेश में शनिवार रात कई जगह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। अभी तक किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। गत चार दिनों में राज्य में दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

हिमाचल में बर्फबारी के बाद लौटीं सर्द हवाएं

Last Updated: Thursday, March 14, 2013, 11:44

गुरुवार को हिमाचल प्रदेश में हुए ताजा हिमपात के बाद थम चुकीं सर्द हवाओं ने एक बार फिर इस राज्य को अपनी चपेट में ले लिया है जबकि प्रदेश के कम ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बारिश हुई है।

बर्फ की सफेद चादर में लिपटा शिमला

Last Updated: Wednesday, February 6, 2013, 13:17

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला व आसपास के इलाके बुधवार सुबह बर्फ की सफेद चादर में लिपटे हुए थे।

शिमला में हिमपात ने 8 साल का तोड़ा रिकॉर्ड

Last Updated: Saturday, January 19, 2013, 15:23

पहाड़ों की रानी कहे जाने वाले शिमला में हिमपात ने बीते आठ सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विज्ञानियों ने शनिवार को यहां बताया कि शिमला ने जनवरी महीने में एक दिन में सर्वाधिक हिमपात का बीते आठ सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

हिमाचल के नए सीएम बनेंगे वीरभद्र, 25 दिसंबर को लेंगे शपथ

Last Updated: Sunday, December 23, 2012, 12:29

कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह 25 दिसम्बर को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं। बतौर मुख्यमंत्री यह उनका छठा कार्यकाल होगा।

हिमाचल में कांग्रेस ने हासिल किया बहुमत

Last Updated: Thursday, December 20, 2012, 15:04

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने सत्तारूढ भाजपा से सत्ता छीन ली और अब तक घोषित 64 परिणामों में से पार्टी ने 36 सीटों के साथ सामान्य बहुमत हासिल कर लिया।

हिमाचल चुनाव : कांग्रेस सरकार बनाने की ओर अग्रसर

Last Updated: Thursday, December 20, 2012, 13:47

कांग्रेस हिमाचल प्रदेश में सत्ता में वापसी के लिए तैयार है। राज्य विधानसभा की कुल 68 सीटों में से तीन पर पार्टी को जीत मिली है जबकि वह 35 सीटों पर आगे चल रही है।

हिमाचल चुनाव : रिकॉर्ड अंतर से जीते वीरभद्र

Last Updated: Thursday, December 20, 2012, 14:42

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष वीरभद्र सिंह ने आज शिमला ग्रामीण सीट पर जीत दर्ज की।

बर्फ की सफेद चादर में लिपटा शिमला

Last Updated: Friday, December 14, 2012, 10:38

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला शुक्रवार की सुबह बर्फ की सफेद चादर में लिपटी हुई रही। मौसम के पहले हिमपात ने राजधानी की खूबसूरती को और भी बढ़ा दिया।

शिमला और मनाली में हुई बर्फबारी

Last Updated: Tuesday, December 11, 2012, 14:30

शिमला और मनाली के नजदीक पर्यटक स्थलों पर मंगलवार सुबह कई बार हल्का हिमपात हुआ। मौसम विभाग के अनुसार इसके परिणामस्वरूप हिमचाल प्रदेश में शीतलहर और बढ़ सकती है।

बीजेपी ने सिर्फ वायदे किए, विकास नहीं: सोनिया

Last Updated: Tuesday, October 30, 2012, 16:34

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस के खिलाफ भाजपा की मुहिम को तवज्जो न देते हुए सोनिया गांधी ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश में सत्ताधारी पार्टी पर जमकर निशाना साधा।

`शिमला में गांधी परिवार की सम्पत्ति की जांच हो`

Last Updated: Monday, October 8, 2012, 18:13

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने राज्य में गांधी परिवार की सम्पत्तियों की जांच कराने की मांग की है। शांता कुमार फिलहाल राज्यसभा के सदस्य हैं।

शिमला (ग्रामीण) सीट से चुनाव लड़ेंगे वीरभद्र

Last Updated: Saturday, October 6, 2012, 19:02

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह शिमला (ग्रामीण) विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ेंगे।

संजय जोशी के समर्थन में अब शिमला में पोस्टर

Last Updated: Wednesday, July 11, 2012, 08:40

नरेंद्र मोदी के धुर विरोधी के तौर पर माने जाने वाले भाजपा के पूर्व महासचिव संजय जोशी के समर्थन में अब शिमला में भी पोस्टर लगाया गया है।

शिमला: खाई में गिरी कार, 5 की मौत

Last Updated: Saturday, January 21, 2012, 09:53

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शनिवार को एक कार के सड़क से फिसलकर 1,000 फुट गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई।

उत्तर भारत में शीतलहरी का प्रकोप बढ़ा

Last Updated: Friday, January 20, 2012, 13:35

उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप और बढ़ गया क्योंकि क्षेत्र में तापमान में और गिरावट दर्ज की गई तथा शीतलहर और कोहरे ने लोगों की मुश्किल को और बढ़ा दिया।

बस दुर्घटना में 9 की मौत, 24 घायल

Last Updated: Thursday, January 12, 2012, 17:29

शिमला जिले में चोपाल क्षेत्र में कुप्वी के पास गुरुवार को एक बस के कई फुट गहरी खाई में गिर जाने से कम से कम 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 24 अन्य घायल हो गए।

शिमला में भारी हिमपात से पारा लुढ़का

Last Updated: Monday, January 9, 2012, 07:17

हिमाचल प्रदेश के पर्यटक स्थलों शिमला व मनाली में सोमवार को और हिमपात हुआ।