दिल्‍ली एवं हरियाणा News in hindi, दिल्‍ली एवं हरियाणा Breaking News, Latest News & News Headlines in hindi: zeenews.com/hindi

दिल्ली में आज से लग सकता है राष्ट्रपति शासन?

Last Updated: Monday, December 16, 2013, 09:44

राजधानी दिल्ली में आज से राष्ट्रपति शासन लग सकता है।

दिल्ली और एनसीआर में सीजन का पहला घना कोहरा, रेल और विमान सेवाओं पर असर

Last Updated: Monday, December 16, 2013, 12:44

दिल्ली एनसीआर सोमवार को कोहरे की चादर में लिपटी हुई नजर आई। सोमवार सुबह से ही दिल्ली एनसीआर में घना कोहरा छाया हुआ है।

मोदी ने लोकपाल की पैरवी के लिए कांग्रेस की खिल्ली उड़ाई

Last Updated: Sunday, December 15, 2013, 22:40

भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने आज लोकपाल विधेयक की पैरवी करने के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की खिल्ली उड़ाते हुए कहा कि अगर भ्रष्टाचार मिटाने के लिए कानून बनाने को लेकर उन्हें इतनी ही चिंता है तो उत्तराखंड में भुवनचंद्र खंडूरी के कार्यकाल में पारित लोकायुक्त कानून को लागू क्यों नहीं किया जा रहा है।

दिल्ली में गतिरोध कायम, राष्ट्रपति शासन के आसार प्रबल

Last Updated: Sunday, December 15, 2013, 21:45

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव के नतीजे की घोषणा के आठ दिन बाद भी सरकार गठन पर राजनीतिक गतिरोध जारी रहने पर राष्ट्रपति शासन के आसार तेज हो गए हैं। चुनाव से त्रिशंकु जनादेश आया है।

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से जयप्रकाश अग्रवाल का इस्तीफा

Last Updated: Monday, December 16, 2013, 00:48

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार की पृष्ठभूमि में आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

पति ने अपनी पत्नी के माथे में ठोक दी 5 इंच की कील

Last Updated: Sunday, December 15, 2013, 13:55

देश की राजधानी में एक बार फर मानवता शर्मसार हुई है। दिल्ली के संगम विहार क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी के माथे में पांच इंच की कील ठोक दी।

दिल्ली हाफ मैराथन में पहुंचीं कई दिग्गज हस्तियां

Last Updated: Sunday, December 15, 2013, 15:59

खेल और मनोरंजन की दुनिया की कई हस्तियों ने रविवार को यहां एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के विशेष अतिथि दिग्गज धावक मिल्खा सिंह भी जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में मौजूद थे और उन्होंने इस पूरे आयोजन की जमकर प्रशंसा की।

केजरीवाल ने सरकार बनाने के लिए रखीं शर्तें, कांग्रेस ने कहा- जिम्मेदारियों से भाग रही है AAP

Last Updated: Saturday, December 14, 2013, 23:53

आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा सरकार गठन पर फैसला करने से पहले भाजपा और कांग्रेस पर कुछ नई शर्तें रखे जाने के बीच दिल्ली में बने राजनीतिक गतिरोध के दूर होने के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। वहीं उप राज्यपाल नजीब जंग ने मौजूदा राजनीतिक स्थिति के संबंध में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को एक रिपोर्ट सौंप दी।

AAP जिम्मेदारी से बचने की कोशिश कर रही है: दिल्ली कांग्रेस

Last Updated: Saturday, December 14, 2013, 20:09

आम आदमी पार्टी द्वारा सरकार बनाने के लिए शर्तें लगाए जाने के बीच कांग्रेस की दिल्ली इकाई ने आज अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी की आलोचना करते हुए कहा कि वह जिम्मेदारी से बचने की कोशिश कर रही है और उसे जनादेश का सम्मान करने की चुनौती दी।

कांग्रेस ने ठुकराईं ‘आप’ की शर्तें, बीजेपी ने कहा- पूरे देश का एजेंडा बनाना चाहते हैं केजरीवाल

Last Updated: Saturday, December 14, 2013, 16:32

दिल्ली के उपराज्यपाल से मिलने के बाद ‘आप’ पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस और भाजपा के सामने 18 शर्तें रखी हैं।