दिल्‍ली एवं हरियाणा News in hindi, दिल्‍ली एवं हरियाणा Breaking News, Latest News & News Headlines in hindi: zeenews.com/hindi

लीक से हटकर शपथ ग्रहण करेंगे अरविंद केजरीवाल

Last Updated: Monday, December 23, 2013, 19:09

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने जा रहे भावी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी काबिना के सदस्य रामलीला मैदान में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे।

अरविंद केजरीवाल का ‘जेड श्रेणी’ की सुरक्षा लेने से इनकार

Last Updated: Monday, December 23, 2013, 18:55

दिल्ली के भावी मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली पुलिस की कड़ी सुरक्षा लेने से इनकार करते हुए कहा कि ईश्वर सबसे बड़ी सुरक्षा प्रदान करने वाला है।

‘आप’ की सरकार लंबे समय तक चलने का भरोसा नहीं :भूषण

Last Updated: Monday, December 23, 2013, 17:02

दिल्ली में कांग्रेस के बाहरी समर्थन से सत्ता में आने का फैसला करने वाली आम आदमी पार्टी को अपनी सरकार लंबे समय तक चलने का भरोसा नहीं है और पार्टी के नेताओं को लगता है कि एक सदी पुरानी कांग्रेस के ट्रैक रिकार्ड को देखते हुए यह देखना होगा कि समर्थन कितने दिन चलता है।

जानिये, ये हैं आम आदमी पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र के प्रमुख बिंदु

Last Updated: Monday, December 23, 2013, 14:54

दिल्ली में आम आदमी पार्टी आप ने सरकार बनाने का निर्णय ले लिया है और उसने इसके लिए उपराज्यपाल नजीब जंग से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। आप के चुनावी घोषणा पत्र के महत्वपूर्ण बिंदु इस प्रकार हैं :

आप ने ‘भ्रष्ट’ कांग्रेस से मिल जनता से किया धोखा: बीजेपी

Last Updated: Monday, December 23, 2013, 14:45

भाजपा ने ‘भ्रष्ट कांग्रेस’ के समर्थन से सरकार बनाने के ‘आप’ के फैसले की आलोचना करते हुए सोमवार को कहा कि जिस पार्टी ने भ्रष्टाचार से लड़ाई लड़ने के नाम पर राजनीति में प्रवेश किया उसने यह निर्णय करके ना सिर्फ अपने सिद्धांतों से समझौता किया बल्कि जनता के विश्वास के साथ भी धोखा किया है।

केजरीवाल ने सरकार बनाने का दावा पेश किया, उप राज्‍यपाल ने राष्ट्रपति को भेजा प्रस्‍ताव

Last Updated: Monday, December 23, 2013, 16:26

एक पखवाड़े से चला आ रहा गतिरोध समाप्त करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस के बाहरी समर्थन से सरकार बनाने का दावा पेश किया।

आप को बिना शर्त समर्थन नहीं: शीला दीक्षित

Last Updated: Monday, December 23, 2013, 12:43

दिल्‍ली की पूर्व मुख्‍यमंत्री शीला दीक्षित ने अपने पूर्व के बयान से पलटते हुए साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी ने आप को बाहर से समर्थन दिया है।

अरविंद केजरीवाल होंगे दिल्ली के नए मुख्यमंत्री

Last Updated: Monday, December 23, 2013, 11:55

आम आदमी पार्टी (आप) के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री होंगे। यह जानकारी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसौदिया ने सोमवार को दी।

दिल्ली में सरकार बनाएगी आम आदमी पार्टी, केजरीवाल होंगे मुख्यमंत्री

Last Updated: Monday, December 23, 2013, 13:12

आम आदमी पार्टी की अहम बैठक में सोमवार को यह फैसला किया गया कि `आप` दिल्ली में सरकार बनाने को तैयार है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा - जनता का फैसला 11 बजे बताएंगे

Last Updated: Monday, December 23, 2013, 10:56

दिल्ली में सरकार गठन के मद्देनजर आज अहम दिन है। दोपहर 12.30 बजे वह उप राज्यपाल नजीब जंग से मुलाकात करेंगे। इससे पहले आम आदमी पार्टी 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी।