दिल्‍ली एवं हरियाणा News in hindi, दिल्‍ली एवं हरियाणा Breaking News, Latest News & News Headlines in hindi: zeenews.com/hindi

दिल्ली में सरकार बनाने के बाद हम काम करके दिखाएंगे: अरविंद केजरीवाल

Last Updated: Sunday, December 22, 2013, 17:52

आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को दिल्ली में अपनी पार्टी की सरकार बनाने का स्पष्ट संकेत दिया और कहा, `हम काम करके दिखाएंगे।`

केजरीवाल नहीं मनीष सिसौदिया बनेंगे दिल्ली के CM!

Last Updated: Sunday, December 22, 2013, 13:54

आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में सरकार बनाने के संकेत तो दिए हैं, लेकिन मुख्यमंत्री कौन होगा इसपर अंतिम फैसला उन्होंने आप के विधायकों पर छोड़ दिया है।

सोमवार को 'आप' की सरकार, विधायक तय करेंगे दिल्ली का CM

Last Updated: Sunday, December 22, 2013, 12:57

दिल्ली में सरकार गठन को लेकर आम आदमी पार्टी द्वारा कराई जा रही रायशुमारी का आज आखिरी दिन है। सोमवार को आप दिल्ली में सरकार बनाने का ऐलान कर देगा।

आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

Last Updated: Sunday, December 22, 2013, 00:17

दिल्ली में सरकार गठन को लेकर रस्साकशी चल रही है। पर इसी बीच आम आदमी पार्टी (आप) ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाया है। `आप` ने भाजपा पर सरकार बनाने के लिए मोटी रकम की पेशकश का आरोप लगाया है।

सरकार चलाना चांद पर जाने जैसा नहीं क्योंकि जनता को नहीं चाहिए चांद : अरविंद केजरीवाल

Last Updated: Saturday, December 21, 2013, 13:00

आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में सरकार बनाने के संकेत देते हुए एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में साफ कहा कि सरकार चलाना कोई चांद पर जाने जैसा नहीं है और जनता को चांद नहीं चाहिए।

दिल्ली की जनता चाहती है `आप` सरकार बनाए : सिसोदिया

Last Updated: Saturday, December 21, 2013, 08:50

आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि ऐसे संकेत मिल रहे हैं जिनसे लग रहा है कि दिल्ली की जनता चाहती है कि आम आदमी पार्टी सरकार बनाए।

`आप` को 5.35 लाख सुझाव मिले, पार्टी करेगी जनसभाएं

Last Updated: Friday, December 20, 2013, 23:10

आम आदमी पार्टी (आप) शुक्रवार से विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में सार्वजनिक सभाएं आयोजित करेगी क्योंकि कांग्रेस के बाहर से समर्थन के साथ दिल्ली में सरकार के गठन पर स्थिति स्पष्ट करने के लिए पार्टी के पास केवल तीन दिन बचे हैं।

कांग्रेस-आप के बीच क्या पक रहा, सामने आए: बीजेपी

Last Updated: Friday, December 20, 2013, 19:21

दिल्ली में सरकार बनाने पर संशय बरकरार रहने के बीच बीजेपी ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच क्या पक रहा है, वह सामने आना चाहिए।

AAP पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- हमारे सब्र की परीक्षा ना ले, झूठे वादों से जीता चुनाव

Last Updated: Friday, December 20, 2013, 12:57

कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। दिल्ली के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अररिंदर सिंह लवली ने `आप` को कटघरे में ला खड़ा किया है।

तंत्र-मंत्र और मासूम का मर्डर

Last Updated: Friday, December 20, 2013, 00:36

सात साल के साहिल के कत्ल से उसके घरवाले भी हैरान हैं ।गांव में उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं लेकिन साहिल की लाश जिस हालात में पड़ी मिली उसकी वजह से आशंका जताई जा रही है कि तंत्र साधना के लिए उसकी बलि दी गई। पुलिस फिलहाल इस संबंध में कुछ भी कहने से बच रही है। जम्मू के सतवारी इलाके में मातम पसरा हुआ है।