बिहार एवं झारखंड News in hindi, बिहार एवं झारखंड Breaking News, Latest News & News Headlines in hindi: zeenews.com/hindi

बिहार में 150 दागी सरकारी कर्मचारी किए जाएंगे बर्खास्त

Last Updated: Saturday, February 8, 2014, 08:37

बिहार सरकार के एक शीर्ष अधिकारी ने आज कहा कि भ्रष्टाचार में फंसे कुल 150 सरकारी कर्मचारी इस साल मार्च में बर्खास्त कर दिए जाएंगे।

...तो प्रधानमंत्री पद कबूल करने को तैयार : राहुल

Last Updated: Saturday, February 8, 2014, 00:22

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी और सहयोगी दलों को आगामी लोकसभा चुनावों के बाद बहुमत मिलने की स्थिति में यदि पार्टी सांसद उन्हें चुनते हैं तो वह प्रधानमंत्री पद को स्वीकार करने के लिए तैयार हैं।

झारखंड में राहुल गांधी का रोड शो रद्द

Last Updated: Friday, February 7, 2014, 14:08

झारखंड में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का प्रस्तावित रोड शो सुरक्षा कारणों से रद्द कर दिया गया है, यह जानकारी पार्टी के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को दी। राहुल शुक्रवार को रांची दौरे पर हैं। वह हजारीबाग से रांची तक रोड शो करने वाले थे।

नीतीश की डूबती नाव पर तीसरे मोर्चे का सपना बेवकूफी : लालू

Last Updated: Friday, February 7, 2014, 00:21

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने आज यहां तीसरे मोर्चे का मखौल उड़ाते हुए कहा कि नीतीश कुमार की डूबती नाव पर तीसरे मोर्चे का सपना बेवकूफी भरी बात है।

बिहार के मुजफ्फरपुर में मोदी की रैली तीन मार्च को

Last Updated: Thursday, February 6, 2014, 23:29

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी आगामी तीन मार्च को मुजफ्फरपुर जिले में एक रैली को संबोधित करेंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।

नीतीश ने मोदी को इशारों-इशारों में कहा `हवावाज नेता`

Last Updated: Thursday, February 6, 2014, 23:11

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अगले लोकसभा चुनाव में राजग और संप्रग के ताश के पत्ते की तरह ढह जाने का दावा करते हुए आज कहा कि हम लोगों के फेडरल फंट्र बनाने से हवावाज लोग बेचैन हो रहे हैं।

मोदी विरोध पर शिवानंद ने नीतीश से पूछे सवाल

Last Updated: Thursday, February 6, 2014, 21:40

जदयू द्वारा राज्यसभा का फिर से उम्मीदवार नहीं बनाए जाने के बाद नीतीश के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले शिवानंद तिवारी ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी से लड़ाई और नरेंद्र मोदी या सांप्रदायिकता के विरुद्ध संघर्ष में ईमानदारी और उनकी संजीदगी पर प्रश्न उठाए हैं।

मोदी विरोधी 2 विधायकों को भाजपा ने किया निलंबित

Last Updated: Thursday, February 6, 2014, 21:45

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो विधायकों अवनीश कुमार सिंह और राणा गंगेश्वर सिंह को पार्टी की नीतियों के खिलाफ कार्य करने के आरोप में गुरुवार को पार्टी से निलंबित कर दिया गया।

पूर्व मंत्री परवीन अमानुल्लाह ने थामा आप का दामन

Last Updated: Thursday, February 6, 2014, 18:17

बिहार की पूर्व मंत्री परवीन अमानुल्लाह ने गुरुवार को पटना में आम आदमी पार्टी (आप) का दामन थाम लिया। आप के नेता संजय सिंह और आशुतोष ने उन्हें आप की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर परवीन ने फिर दोहराया कि बिहार सरकार में सिस्टम का अभाव है तथा पारदर्शिता की कमी है।

नीतीश से मिलीं परवीन अमानुल्लाह, इस्तीफा वापस लेने से इनकार

Last Updated: Wednesday, February 5, 2014, 19:24

बिहार में समाज कल्याण विभाग के मंत्री पद से त्यागपत्र दे चुकी परवीन अमानुल्लाह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर मुलाकात करने के बाद बुधवार को कहा कि वह अपने निर्णय पर कायम हैं।