बिहार एवं झारखंड News in hindi, बिहार एवं झारखंड Breaking News, Latest News & News Headlines in hindi: zeenews.com/hindi

भाजपा ने मोदी की बिहार रैली की जगह को बदला

Last Updated: Sunday, February 23, 2014, 21:00

भाजपा ने मुजफ्फरपुर में अपने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की 3 मार्च को होने वाली रैली के स्थल को अपर्याप्त स्थान की वजह से पुलिसलाइन मैदान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित कर दिया है।

मुजफ्फरपुर में लालू की चाय की दुकान, BJP ने की आलोचना

Last Updated: Saturday, February 22, 2014, 20:59

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के ‘चाय पर चर्चा’ की तर्ज पर राष्ट्रीय जनता दल के अपने पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद के नाम पर चाय की दुकान खोले जाने पर भाजपा ने उसे ‘बंदर वाली चाल’ बताते हुए आज दावा किया कि इसका कोई प्रभाव नहीं पडने वाला है।

नीतीश हमें सहयोग करें, हम उन्हें सहयोग देने को तैयार हैं: BJP

Last Updated: Saturday, February 22, 2014, 21:05

भाजपा ने जदयू के समक्ष आज शर्त रखी है कि अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमारे 28 फरवरी के रेल रोको कार्यक्रम में सहयोग करें तो वह उनके दो मार्च के बंद में सहयोग के लिए तैयार है।

नीतीश ने दो मार्च को किया बिहार बंद का आह्वान

Last Updated: Friday, February 21, 2014, 21:52

एक मार्च को आयोजित होने वाली विभिन्न परीक्षाओं के मद्देनजर सीमांध्र के तर्ज पर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिए जाने के विरोध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व में एक मार्च को बिहार में काम बंद की अपनी अपील को वापस लेते हुए अब प्रदेश में दो मार्च को काम बंद का आह्वान किया है।

विवाहिता ने परीक्षा भवन में बच्चे को जन्म दिया

Last Updated: Friday, February 21, 2014, 19:13

बिहार के सारण जिले में एक विवाहिता ने परीक्षा भवन में ही परीक्षा देने के क्रम में एक बच्चे को जन्म दिया। बच्चा और जच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं।

झारखंड: ददई दूबे की जगह केएन त्रिपाठी होंगे नए मंत्री

Last Updated: Thursday, February 20, 2014, 17:54

डाल्टनगंज से कांग्रेस विधायक केएन त्रिपाठी झारखंड में बर्खास्‍त मंत्री ददई दूबे के स्थान पर राज्य के नये मंत्री होंगे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने गुरुवार को यहां घोषणा की कि मंत्रिमंडल से बख्रास्त मंत्री ददई दूबे के स्थान पर कांग्रेस के ही कृष्णानंद त्रिपाठी को मंत्री बनाया जाएगा।

झारखंड के दुमका में मोदी की रैली 24 मार्च को

Last Updated: Thursday, February 20, 2014, 09:06

प्रधानमंत्री पद के भाजपा के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी की 2014 के आम चुनावों के मद्देनजर झारखंड की दूसरी रैली दुमका में 24 मार्च को होगी।

राजनीति में आने के लिए नौकरी छोड़ रहे नौकरशाह

Last Updated: Wednesday, February 19, 2014, 23:08

झारखंड में नौकरशाहों और पुलिस अधिकारियों में राजनीति के प्रति रूझान बढ़ता दिखाई दे रहा है। राजनीति में अपनी पारी खेलने के लिए पिछले कुछ महीनों में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के कई अधिकारी नौकरी को अलविदा कह चुके हैं।

झामुमो विधायक सीता सोरेन की संपत्ति कुर्क

Last Updated: Wednesday, February 19, 2014, 18:18

झारखंड में वर्ष 2012 में हुए राज्यसभा चुनावों में विधायकों की खरीदफरोख्त की आरोपी झारखंड मुक्ति मोर्चा की फरार विधायक और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन की रांची की संपत्ति आज सीबीआई ने कुर्की कर ली।

बीजेपी के साथ भविष्‍य में किसी भी तरह का गठबंधन नहीं करूंगा: नीतीश

Last Updated: Tuesday, February 18, 2014, 22:44

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ भविष्य में उनकी पार्टी जदयू के किसी प्रकार के गठबंधन से इनकार करते हुए मंगलवार को कहा कि चाहे जो भी परिणाम हो यह अध्याय हमेशा के लिए बंद हो गया है।