Last Updated: Friday, March 22, 2013, 16:09
महाराष्ट्र के प्रख्यात शिक्षाविद डीवाई पाटिल ने शुक्रवार को बिहार के राज्यपाल के रूप में आज यहां राजभवन में आयोजित एक समारोह में शपथ ली। पटना उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश रेखा एम दोसित ने 77 वर्षीय ज्ञानदेव यशवंतराव पाटिल को बिहार के 34 वें राज्यपाल के रूप में शपथ दिलाई।