Last Updated: Monday, June 2, 2014, 15:03
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान आज (सोमवार) बदायूं पहूंचे और उन दो लड़कियों के परिजनों से मिले जिनकी गैंगरेप के बाद फांसी पर लटकाकर हत्या कर दी गई थी। पासवान ने कहा, बदायूं गैंगरेप ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। इस घटना के बाद लोग डरे हुए हैं, पुलिस ने पीड़ितों की मदद नहीं की। पीड़ित परिवार को पुलिस सुरक्षा मिलनी चाहिए। निर्भया कांड की तरह फौरन इंसाफ किया जाना चाहिए।