यूपी एवं उत्‍तराखंड News in hindi, यूपी एवं उत्‍तराखंड Breaking News, Latest News & News Headlines in hindi: zeenews.com/hindi

अखिलेश के मंत्री का विवादित बयान, बोले-राहत शिविर में ही नहीं, महलों में भी मरते हैं लोग

Last Updated: Sunday, January 12, 2014, 13:48

`सैफई महोत्सव` में बॉलीवुड कलाकारों के कार्यक्रम पर आलोचनाओं का सामना कर रही उत्तर प्रदेश की सपा सरकार की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं।

गाजियाबाद में कांस्टेबल ने दोस्तों के साथ मिलकर 10वीं की छात्रा से किया गैंगरेप

Last Updated: Sunday, January 12, 2014, 08:45

उत्तर प्रदेश के एक पुलिस कांस्टेबल ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर जिले के मोदीनगर इलाके में कथित तौर पर दसवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

तौकीर ने तोड़ा सपा से नाता, मुलायम पर लगाए गंभीर आरोप

Last Updated: Sunday, January 12, 2014, 13:26

आल इंडिया इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खां ने शनिवार को सूबे की समाजवादी पार्टी की सरकार पर गम्भीर आरोप लगाते हुए साथ छोड़ने का ऐलान कर दिया।

उत्तर भारत में ठंड का कहर, यूपी में 9 की मौत

Last Updated: Saturday, January 11, 2014, 23:00

उत्तर प्रदेश में ठंड से नौ लोगों की मौत हो गई वहीं फिर से हुई बर्फबारी के कारण जम्मू-कश्मीर देश के शेष हिस्सों से फिर कट गया है जबकि उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

आप के प्रेस कांफ्रेंस में कुमार विश्वास पर फेंका अंडा

Last Updated: Saturday, January 11, 2014, 22:13

अमेठी लोकसभा सीट से आप आदमी पार्टी (आप) के सम्भावित प्रत्याशी कुमार विश्वास की प्रेस कांफ्रेंस में आज कथित रूप से समाजवादी पार्टी के एक संगठन से जुड़े युवक ने उनके खिलाफ नारेबाजी की।

जानलेवा बना कोहरा: हादसे में पांच लोगों की मौत

Last Updated: Saturday, January 11, 2014, 14:26

उत्तर प्रदेश में हाथरस जिले के सासनी क्षेत्र में घने कोहरे के बीच तेज रफ्तार से जा रही एक जीप सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक में जा घुसी जिससे एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत पांच लोगों की मृत्यु हो गयी।

अकेली रह रही बुजुर्ग महिला की ईट से कुचल कर हत्या

Last Updated: Saturday, January 11, 2014, 13:35

शहर के ग्रामीण इलाके घाटमपुर के भीतरगांव में एक घर में अकली रहने वाली बुजुर्ग महिला की ईट से कुचल कर हत्या कर दी गई। पुलिस प्रवक्ता ने आज बताया कि भीतरगांव के कुंदौली में सरोजिनी (70 साल) अपने घर में अकेली रहती थी।

मोदी को समर्थन देने के सवाल को टाल गए तोगड़िया

Last Updated: Friday, January 10, 2014, 18:52

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी को समर्थन देने पर कोई स्पष्ट रूख नहीं अख्तियार करते हुए विश्व हिन्दू परिषद नेता प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि इसकी घोषणा करने का समय अभी नहीं आया है।

`सैफई महोत्सव` के बचाव में उतरे अखिलेश, मीडिया पर हुए आगबबूला

Last Updated: Saturday, January 11, 2014, 10:58

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को `सैफई महोत्सव` का बचाव किया। मीडिया में इस बात की आलोचना हो रही है कि मुजफ्फरनगर के दंगा पीड़ित राहत शिविरों में कठिन परिस्थितियों में रह रहे हैं जबकि अखिलेश सरकार बॉलीवुड कलाकारों को सैफई में बुलाकर मनोरंजन कर रही है और समारोह पर करोड़ों रुपए खर्च किए गए हैं।

राजेन्द्र सिंह बने मध्य प्रदेश विधान सभा के उपाध्यक्ष

Last Updated: Friday, January 10, 2014, 14:26

मध्यप्रदेश विधान सभा में आज कांग्रेस के राजेन्द्र सिंह को सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष चुन लिया गया।