यूपी एवं उत्‍तराखंड News in hindi, यूपी एवं उत्‍तराखंड Breaking News, Latest News & News Headlines in hindi: zeenews.com/hindi

लोकसभा चुनाव से पहले गठबंधन नहीं करेगी सपा: अखिलेश

Last Updated: Sunday, January 19, 2014, 20:11

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को दावा किया कि लोकसभा चुनाव के बाद सपा की महत्वपूर्ण भूमिका होगी और कहा कि पार्टी चुनाव से पहले कोई राजनैतिक गठबंधन नही करेंगी बल्कि अकेले चुनाव लड़ेगी।

महिला को अश्लील MMS भेजने के आरोप में यूपी का SI गिरफ्तार

Last Updated: Sunday, January 19, 2014, 10:40

एक महिला पत्रकार को कथित तौर पर अश्लील क्लिप भेजने के आरोप में उत्तर प्रदेश के एक पुलिस सब इंस्पेक्टर को दिल्ली पुलिस की एक टीम ने गिरफ्तार किया है।

ठंड से यूपी 15 लोगों की मौत, उत्तराखंड में भारी बर्फबारी

Last Updated: Sunday, January 19, 2014, 09:23

कंपकंपाती ठंड से उत्तरप्रदेश में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गयी। जम्मू कश्मीर में तापमान और गिर गया तो उत्तराखंड में भारी बर्फबारी हुयी।

मिस्त्री ने किया उत्तर प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति का गठन

Last Updated: Saturday, January 18, 2014, 19:24

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री ने आज प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति का गठन कर दिया। इस समिति में पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी के प्रान्तीय अध्यक्ष निर्मल खत्री समेत अनेक वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है।

अखिलेश का मंत्रिमंडल विस्तार, शिवाकांत ओझा नए मंत्री

Last Updated: Saturday, January 18, 2014, 16:07

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को अपने मंत्रिमंडल का चौथी बार विस्तार किया। इस विस्तार में दो राज्य मंत्रियों -गायत्री प्रजापति और मनोज पांडे- को प्रोन्नति देकर कैबिनेट मंत्री बनाया गया है और शिवाकांत ओझा को नया कैबिनेट मंत्री का पद दिया गया है।

2014 का चुनाव अकेले लड़ेगी मायावती की बसपा

Last Updated: Friday, January 17, 2014, 20:59

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने पार्टी कार्यकर्ताओं को विरोधियों के दुष्प्रचार से सावधान रहने की नसीहत देते हुए दोहराया कि आगामी लोकसभा चुनाव पार्टी अकेले दम पर पूरी ताकत के साथ लड़ेगी।

अब हमें भी सीखना होगा ‘मैनेजमेंट’: अखिलेश यादव

Last Updated: Friday, January 17, 2014, 15:28

दंगा प्रभावित मुजफ्फरनगर में खराब हालात के बीच सैंफई महोत्सव के आयोजन की मीडिया में तीखी आलोचना से विचलित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि वह (मीडिया) समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार की सिर्फ बुराई देखता है और इस स्थिति से निपटने के लिये अब उन्हें भी ‘मैनेजमेंट’ सीखना होगा।

मुजफ्फरनगर दंगा प्रभावितों से क्यों नहीं मिले आजम : भाजपा

Last Updated: Thursday, January 16, 2014, 15:06

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उप्र इकाई ने विदेश दौरे पर गए सूबे के मंत्री आजम खान से पूछा है कि मुजफ्फरनगर के लिए समाजवादी पार्टी के प्रभारी मंत्री होने के बावजूद अभी तक वह प्रभावित लोगों से मिलने क्यों नहीं गए।

नोएडा : स्कूल बस-ट्रक की टक्कर में 8 बच्चे घायल

Last Updated: Thursday, January 16, 2014, 11:37

कोहरे के बीच गुरुवार को सुबह यहां एक स्कूल बस के एक ट्रक से टकरा जाने के कारण बस में सवार आठ बच्चे घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जाती है। आर्मी पब्लिक स्कूल की बस और ट्रक के बीच सेक्टर 31 के नजदीक टक्कर हुई।

मायावती ने अपने जन्‍मदिन पर किया चुनावी शंखनाद; बीजेपी, सपा और कांग्रेस पर साधा निशाना

Last Updated: Wednesday, January 15, 2014, 14:54

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने बुधवार को कांग्रेस, बीजेपी और समाजवादी पार्टी पर चौतरफा हमला करते हुए कहा कि बसपा के बढ़ते वर्चस्व को रोकने के लिए तीनों पार्टियों अंदरखाते एक हो गई हैं। अपने 58वें जन्मदिन पर रमाबाई अंबेडकर मैदान में आयोजित बसपा की राष्ट्रीय सावधान रैली में मायावती ने कहा कि बसपा के खिलाफ अपने राजनीतिक विरोधियों पर जमकर बरसीं।