यूपी एवं उत्‍तराखंड News in hindi, यूपी एवं उत्‍तराखंड Breaking News, Latest News & News Headlines in hindi: zeenews.com/hindi

मामले बेबुनियाद, प्रतिशोध की भावना से काम कर रही कांग्रेस: रामदेव

Last Updated: Friday, November 22, 2013, 19:59

उत्तराखंड सरकार पर पलटवार करते हुए योगगुरु रामदेव ने शुक्रवार को कहा कि उनके खिलाफ दर्ज किए गए सभी 81 मामले बेबुनियाद हैं और कांग्रेस के राजनीतिक प्रतिशोध का हिस्सा हैं।

यूपी: राज्यकर्मियों ने किया हड़ताल खत्म करने का ऐलान

Last Updated: Friday, November 22, 2013, 19:22

अपनी 15 सूत्री मांगों को लेकर पिछले 11 दिनों से जारी उत्तर प्रदेश के राज्यकर्मियों की हड़ताल के मामले की इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनउ पीठ द्वारा निगरानी किये जाने के आदेश के बाद कर्मचारियों ने शुक्रवार को अपनी हड़ताल समाप्त कर दी।

सपा और बीजेपी की मिलीभगत से यूपी में दंगे: मायावती

Last Updated: Friday, November 22, 2013, 18:53

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा समाजवादी पार्टी (सपा) की मिलीभगत से ही उत्तर प्रदेश में दंगे होते हैं। लखनऊ में मायावती ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह बातें कही। इस दौरान मायावती ने भाजपा और कांग्रेस के साथ ही सपा पर भी जमकर हमला बोला।

भाजपा विधायकों के सम्मान पर बिफरीं मायावती

Last Updated: Friday, November 22, 2013, 16:36

बसपा अध्यक्ष मायावती ने मुजफ्फरनगर दंगों के आरोपी भाजपा के विधायकों संगीत सोम तथा सुरेश राणा को कल आगरा में हुई भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी की रैली में सम्मानित किये जाने की आज कड़ी निन्दा की।

केंद्र के आदेश पर तंग किए जा रहे रामदेव: भाजपा

Last Updated: Friday, November 22, 2013, 15:12

रामदेव के पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट के खिलाफ पंजीकृत भूमि नियमों के उल्लंघनों के कुल 81 मामले दर्ज किए जाने पर उत्तराखंड की मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा ने आरोप लगाया कि यह केंद्र के आदेश पर राज्य सरकार की ओर से उठाया गया ‘‘षडयंत्रकारी कदम’ करार दिया है।

मेरठ : कबाड़ी की दुकान में ब्लास्ट, एक की मौत

Last Updated: Friday, November 22, 2013, 13:43

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में कबाड़ी की दुकान पर हुए भीषण विस्फोट में कबाड़ी के शरीर के चीथड़े उड़ गए। घटना में तीन अन्य लोग घायल भी हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बाबा रामदेव पर मुकदमें केंद्र के इशारे पर : भाजपा

Last Updated: Friday, November 22, 2013, 13:14

योग गुरु बाबा रामदेव के ट्रस्ट के खिलाफ 81 मामले दर्ज किए जाने पर उत्तराखंड की मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा ने आरोप लगाया कि यह केंद्र के आदेश पर राज्य सरकार की ओर से उठाया गया ‘षड्यंत्रकारी कदम’ करार दिया है।

कांग्रेस की नीयत `बांटो और राज करो`, वंदे मातरम के भी दो टुकड़े कर दिए: मोदी

Last Updated: Thursday, November 21, 2013, 21:29

भ्रष्टाचार एवं ‘विभाजनकारी’ राजनीति को करने का कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को लोगों का आह्वान किया कि देश को विकास एवं समृद्धि के पथ पर ले जाने के लिए राष्ट्र को ऐसे ‘दीमकों’ से मुक्त कराएं एवं भाजपा को सत्ता में लाएं।

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने फूंके बाबा रामदेव के पुतले

Last Updated: Thursday, November 21, 2013, 20:00

विजय बहुगुणा सरकार द्वारा रामदेव के ट्रस्ट पर जमीन के कानून के उल्लंघन के आरोप में मामला दर्ज करने के एक दिन बाद उत्तराखंड में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने योग गुरू के पुतले फूंके और उनकी तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ता सभी 13 जिला मुख्यालयों में पार्टी कार्यालय के बाहर एकजुट हुए और रामदेव के पुतले फूंके।

गुजरात से शेर लिए तो जानवर दिए भी: अखिलेश

Last Updated: Thursday, November 21, 2013, 18:49

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी(सपा) के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार एवं गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि हमने गुजरात से शेर लिए तो बदले में कितने जानवर दिए, इसकी जानकारी क्यों नहीं दी गई।