पश्चिमी देशों में नौकरी से हिचकिचा रहे भारतीय

Last Updated: Tuesday, April 8, 2014, 17:19

बड़ी संख्या में भारतीय कर्मचारी नौकरी के लिए पश्चिमी देशों में जाने से हिचकिचा रहे हैं जिसकी वजह वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता है। वहीं दूसरी ओर, अत्यधिक कार्यकुशल कर्मचारी भारत में अच्छे अवसरों की वजह से स्वदेश लौट रहे हैं।

निलेकणि पर बड़ा दांव लगा रहे आईटी दिग्गज

Last Updated: Tuesday, April 8, 2014, 17:15

सौ अरब डॉलर के आईटी उद्योग के दिग्गज इस लोक सभा चुनावों में इनफोसिस के पूर्व अधिकारियों, नंदन निलेकणि और वी. बालाकृष्णन पर बड़ा दांव लगा रहे हैं और उन्हें इनसे राजनीतिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव की उम्मीद है।

सलमान खान बने राष्ट्रपति ओबामा के उद्यमी दूत

Last Updated: Tuesday, April 8, 2014, 16:59

प्रसिद्ध खान एकेडमी से जुड़े भारतीय मूल के नागरिक सलमान खान को अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की ‘प्रेसीडेंशियल अंबेसेडर्स फॉर ग्लोबल एंट्रप्रिन्यॉरशिप’ पहल में एक दूत के तौर पर नियुक्त किया गया है। यह जानकारी व्हाइट हाउस ने दी है।

‘रामनवमी’ के अवसर पर आज बाजार बंद

Last Updated: Tuesday, April 8, 2014, 12:07

बंबई शेयर बाजार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज, अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार :फारेक्स: एवं मुद्रा बाजार आज रामनवमी के उपलक्ष्य में बंद हैं।

FDI छोड़ भाजपा, कांग्रेस का आर्थिक एजेंडा लगभग समान

Last Updated: Tuesday, April 8, 2014, 12:10

बहु-ब्रांड खुदरा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को अगर छोड़ दिया जाए तो कांग्रेस और भाजपा के आर्थिक एजेंडे में बड़ा अंतर नहीं है। दोनों दलों ने वृद्धि को गति देने, मुद्रास्फीति पर शिकंजा कसने, रोजगार सृजन, कर प्रणाली में सुधार तथा निवेशक अनुकूल माहौल को बढ़ावा देने के अलावा राजकोषीय मुद्दों से प्रभावी तरीके से निपटने का वादा किया है।

महिला बैंक चालू वित्त वर्ष में 57 नई शाखाएं खोलेगा

Last Updated: Monday, April 7, 2014, 22:51

देश के पहले महिला बैंक ने स्थापना के चार माह के भीतर ही 23 शाखाएं खोल दी हैं और चालू वित्त वर्ष के अंत तक वह 57 और शाखाएं खोलेगा।

भाजपा के नेतृत्व वाले राजग की जीत पक्की: लार्ड देसाई

Last Updated: Monday, April 7, 2014, 21:35

वर्तमान आम चुनाव में भाजपा की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जीत का अनुमान लगाते हुए प्रख्यात अर्थशास्त्री लार्ड मेघनाद देसाई ने सोमवार को कहा कि नरेंद्र मोदी बतौर प्रधानमंत्री भारत में आर्थिक विकास को गति प्रदान करेंगे।

इस वर्ष नियुक्ति गतिविधियों में आ सकती है तेजी

Last Updated: Monday, April 7, 2014, 19:21

देश में इस साल नियुक्ति संबंधी गतिविधियों में तेजी आने की संभवना है। नए कर्मचारियों की नियुक्ति के मामले में आईटी और फार्मा कंपनियां आगे रह सकती हैं। यह अनुमान नौकरी डाट काम द्वारा किए गए सर्वेक्षण में लगया गया है।

भाजपा घोषणापत्र: अर्थव्यवस्था के लिए वादे, FDI को ना

Last Updated: Monday, April 7, 2014, 19:06

संप्रग के 10 साल के शासन को ‘गिरावट का दशक’ करार देते हुए भाजपा ने आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने, मुद्रास्फीति पर शिकंजा कसने, कर सुधारों को आगे बढ़ाकर तथा विदेशी निवेश को प्रोत्साहित करने और निवेशकों का विश्वास बहाल करने का आज वादा किया। हालांकि पार्टी ने बहु-ब्रांड खुदरा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की अनुमति नहीं देने की बात कही है।

16 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ सेंसेक्स

Last Updated: Monday, April 7, 2014, 17:14

देश के शेयर बाजारों में सोमवार को मिला-जुला रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 16.05 अंकों की गिरावट के साथ 22,343.45 पर और निफ्टी 0.70 अंक की तेजी के साथ 6,695.05 पर बंद हुआ।