ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के लिए अकरम पर जुर्माना

Last Updated: Sunday, February 9, 2014, 18:38

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान वसीम अकरम पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर 500 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पंजाब विश्वविद्यालय के परिसर के समीप तेज गति से गाड़ी चलाने के लिए अकरम का चलान किया गया।

पहले टेस्ट में जीत से राहत महसूस कर रहे हैं मैकुलम

Last Updated: Sunday, February 9, 2014, 15:21

न्यूजीलैंड के कप्तान ब्रैंडन मैकुलम पहले क्रिकेट टेस्ट में भारत को फालोआन नहीं खिलाने के फैसले के उनकी टीम की हार में नहीं बदलने के बाद राहत महसूस कर रहे हैं। न्यूजीलैंड ने आज यहां भारत को 40 रन से हराकर दो मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली।

दूसरी पारी में भाग्य ने साथ नहीं दिया: धोनी

Last Updated: Sunday, February 9, 2014, 15:11

न्यूजीलैंड के हाथों पहले टेस्ट मैच में 40 रन की हार के बाद भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने गेंदबाजों की जमकर तारीफ की लेकिन उन्होंने कहा कि दूसरी पारी में कुछ फैसलों में भाग्य ने भारत का साथ नहीं दिया।

धोनी के नाम जुड़ा विदेशों में सर्वाधिक हार का रिकॉर्ड

Last Updated: Sunday, February 9, 2014, 15:02

भारत के सबसे सफल कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी आज न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में 40 रन की हार के साथ ही विदेशों में सबसे असफल भारतीय कप्तान बन गये। धोनी की कप्तानी में भारत की विदेशी सरजमीं पर यह 11वीं हार है जो कि नया भारतीय रिकॉर्ड है।

दूसरी नई गेंद से विकेट गंवाना महंगा पड़ा: धोनी

Last Updated: Sunday, February 9, 2014, 14:59

भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का मानना है कि दूसरी नई गेंद से विकेट गंवाने और अंपायरों के कुछ गलत फैसलों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में निर्णायक भूमिका निभायी।

धवन का शतक बेकार गया, ऑकलैंड टेस्ट 40 रन से हारा भारत

Last Updated: Sunday, February 9, 2014, 11:13

टीम इंडिया जीत के लिए 407 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के चौथे दिन 366 रन ही बना सकी। इस तरह भारत यह टेस्ट मैच 40 रन से हार गया।

ICC के अध्यक्ष चुने गए एन श्रीनिवासन, जुलाई 2014 में संभालेंगे कार्यभार

Last Updated: Saturday, February 8, 2014, 13:32

BCCI अध्यक्ष एन श्रीनिवासन आज ICC के अगले अध्यक्ष पद के लिए चुन लिए गए हैं। BCCI ने इस आशय का एक प्रस्ताव भेजा था जिसे मंजूरी मिल गई। सिंगापुर में ICC की बैठक में उन्हें अध्यक्ष चुना गया।

ऑकलैंड टेस्ट: तीसरे दिन का खेल खत्म, भारत का स्कोर-87/1, जीत से 320 रन दूर

Last Updated: Saturday, February 8, 2014, 13:25

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दूसरी पारी में एक विकेट खोकर 87 रन बनाए। भारत को जीतने के लिए अभी 320 रन और बनाने होंगे। शिखर धवन 49 रन और पुजारा 22 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। मुरली विजय ने 13 रन बनाए।

देर रात शराब पीने के लिए न्यूजीलैंड के 2 खिलाड़ी सस्पेंड

Last Updated: Saturday, February 8, 2014, 08:25

न्यूजीलैंड के क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ यहां पहले टेस्ट मैच की पूर्व संध्या पर पब में शराब पीने के लिए दो खिलाड़ियों जेसी राइडर और डोग ब्रेसवेल को निलंबित कर दिया।

कानूनी रूप से सही हैं प्रस्तावित बदलाव : आईसीसी

Last Updated: Friday, February 7, 2014, 21:44

आईसीसी ढांचे में आमूलचूल बदलाव की योजना के प्रस्ताव पर श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के विरोध का जवाब देते हुए आईसीसी के कानूनी मामलों के प्रमुख इयान हिगिन्स ने कहा कि यह कानूनी रूप से सही है।