हमें प्रतिस्पर्धा में मात देने में जुटे भारत, चीन: ओबामा

Last Updated: Thursday, April 17, 2014, 14:28

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि भारत, चीन और जर्मनी जैसे देश अमेरिकी व्यापार को प्रतिस्पर्धा देने के लिए अपने बच्चों को अधिक से अधिक शिक्षित कर रहे हैं और ये देश अमेरिका से ज्यादा विकास कर रहे हैं।

विमान खोज: पनडुब्बी ने तीसरा तलाश अभियान किया पूरा

Last Updated: Thursday, April 17, 2014, 13:23

लापता मलेशियाई विमान के मलबे की हिंद महासागर में तलाश के लिए तैनात की गई रोबोटिक पनडुब्बी ने तीसरी बार में 16 घंटे का अपना अभियान पूरा कर लिया है।

पत्रकारों के लिए सीरिया विश्व का सबसे खतरनाक देश

Last Updated: Thursday, April 17, 2014, 11:28

एक अमेरिकी प्रहरी संस्था ने सीरिया को पत्रकारों के लिए विश्व में सबसे खतरनाक देश बताया है। पत्रकारों की अनसुलझी हत्याओं के आधार पर तैयार किए जाने वाले अपने सालाना दंडाभाव सूचकांक में इसका उल्लेख किया है। दंडाभाव सूचकांक में पत्रकारों की हत्या के अनसुलझे मामलों को देश की कुल जनसंख्या के अनुपात के प्रतिशत के रूप में देखा जाता है।

नाइजीरिया में 100 से अधिक अगवा छात्राएं हुईं मुक्त

Last Updated: Thursday, April 17, 2014, 10:39

नाइजीरियाई सेना का कहना है कि उत्तर पूर्व के एक स्कूल में मुस्लिम उग्रवादियों द्वारा अगवा की गई 129 छात्राओं में से आठ को छोड़कर बाकी सभी को मुक्त करा लिया गया है।

पाक तालिबान का संघर्ष विराम आगे बढ़ाने से इनकार

Last Updated: Wednesday, April 16, 2014, 23:07

पाकिस्तान में शांति वार्ता को बड़ा झटका देते हुए बुधवार को पाकिस्तानी तालिबान ने 40 दिन के संघर्ष विराम को आगे बढ़ाने से इंकार कर दिया, हालांकि उसने कहा कि वह बातचीत आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

द. कोरिया में जहाज डूबा, 4 मरे, 292 लापता

Last Updated: Wednesday, April 16, 2014, 18:54

दक्षिण कोरिया के दक्षिणी समुद्र तट के पास एक जहाज के डूब जाने से 4 लोगों की मौत हो गयी जबकि 300 के करीब लापता हैं जिनकी जहाजों और हेलीकॉप्टरों के जरिए तलाश जारी है।

यूक्रेन ने उत्‍तरी हिस्‍से में भेजी सेना, पुतिन ने दी गृहयुद्ध की चेतावनी

Last Updated: Wednesday, April 16, 2014, 23:10

यूक्रेन सरकार ने देश के उत्तरी हिस्से में रूस समर्थक अलगाववादियों के खिलाफ अपनी सेना भेज दी जिसके बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चेताया कि यूक्रेन गृहयुद्ध की कगार पर है।

लापता विमान MH370: फिर से रुका रोबोटिक पनडुब्बी का तलाश अभियान

Last Updated: Wednesday, April 16, 2014, 16:20

लापता मलेशियाई विमान की तलाश को आज उस समय एक और झटका लगा जब इसके मलबे की तलाश के लिए इस्तेमाल की जा रही रोबोटिक पनडुब्बी का दूसरा अभियान तकनीकी समस्या के कारण बीच में रक गया। पनडुब्बी कोई महत्वपूर्ण जानकारी हासिल किए बिना ही सतह पर लौट आई।

उ. कोरिया के निरस्त्रीकरण पर राजी हुए अमेरिका और चीन

Last Updated: Wednesday, April 16, 2014, 15:22

अमेरिका और चीन निरस्त्रीकृत उत्तर कोरिया के मूलभूत महत्व पर राजी हो गए हैं। दोनों पक्षों के बीच बैठक के बाद अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

लापता विमान MH370: रोबोटिक पनडुब्बी का दूसरा तलाश अभियान शुरू

Last Updated: Wednesday, April 16, 2014, 14:30

लापता मलेशियाई विमान के मलबे का पता लगाने के लिए इस्तेमाल की जा रही रोबोटिक पनडुब्बी ने अपना दूसरा तलाश अभियान आज शुरू कर दिया। रोबोटिक पनडुब्बी ने पानी में मान्य संचालन गहराई तक पहुंचने के बाद अपना पहला तलाश अभियान संभावित समय सीमा से पहले ही रोक दिया था।