राजनाथ सिंह आज संवाददाता सम्मेलन को करेंगे संबोधित

राजनाथ सिंह आज संवाददाता सम्मेलन को करेंगे संबोधितज़ी मीडिया ब्यूरो

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव 2014 के परिणामों की घोषणा के तुरंत बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। चुनाव बाद पार्टी की रणनीति को लेकर सिंह गत दो दिनों में पार्टी और आरएसएस के नेताओं के साथ बैठक कर चुके हैं।

लोकसभ चुनाव में आसन्न जीत से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त का उत्साह है। नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पर भारी संख्या में कार्यकर्ता जुट गए हैं। कार्यकर्ता जीत का जश्न मनाने के लिए मिठाइयों एवं पटाखे के साथ तैयार हैं।

भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी आज दिल्ली में नहीं है, मोदी शनिवार को राजधानी पहुंचेंगे। चुनाव परिणामों पर अद्यतन जानकारी के लिए कार्यालय पर बड़ा टेलीविजन लगाया गया है।
First Published: Friday, May 16, 2014, 09:34
First Published: Friday, May 16, 2014, 09:34
comments powered by Disqus

ओपिनियन पोल

क्‍या चुनाव में करारी हार के बाद सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा देना चाहिए?