दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए तैयार: हषर्वर्धन

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए तैयार: हषर्वर्धन नई दिल्ली : लोकसभा चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत से उत्साहित दिल्ली भाजपा प्रमुख हषर्वर्धन ने रविवार को कहा कि पार्टी शहर में निकट भविष्य में किसी भी समय विधानसभा चुनाव के लिए तैयार है। इसके साथ ही उन्होंने विधानसभा चुनाव में पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलने का भरोसा भी जताया।

हषर्वर्धन ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि भाजपा किसी भी तरह के ‘जोड़ तोड़’ से दिल्ली में सरकार बनाने की कोशिश नहीं करेगी और शहर में शासन के वास्ते स्पष्ट जनादेश के लिए चुनाव का इंतजार करेगी। उन्होंने कहा कि हम ताजा विधानसभा चुनाव के लिए तैयार हैं। मुझे लगता है जल्द से जल्द चुनाव होना चाहिए। मैं आश्वस्त हूं कि चुनाव होने पर दिल्ली की जनता हमें स्पष्ट जनादेश देगी। भाजपा को शहर में सभी सातों सीटों पर एक लाख से लेकर 2.6 लाख के अंतर के बीच जीत मिली।

शहर में लोकसभा चुनावों में भाजपा की वोट हिस्सेदारी भी बढकर 46.1 प्रतिशत हो गयी जबकि विधानसभा चुनाव में पार्टी को 33.07 प्रतिशत वोट मिले थे। वर्धन को चांदनी चौक सीट से 1.35 लाख वोट से जीत मिली। जल्द विधानसभा चुनाव का समर्थन करते हुए हषर्वर्धन ने कहा कि चुनाव अगले आठ महीने के भीतर हो जाना चाहिए क्योंकि राष्ट्रपति शासन एक साल से ज्यादा नहीं चल सकता। जारी दिल्ली प्रदेश भाजपा के कुछ नेताओं ने संकेत दिया है कि नरेंद्र मोदी नेतृत्व वाली सरकार दिल्ली में जल्द विधानसभा चुनाव कराने का विकल्प अख्तियार कर सकती है। विधानसभा को भंग करने का कोई भी निर्णय केंद्रीय कैबिनेट को लेना है। हषर्वर्धन ने कहा कि बहुमत नहीं मिलने के कारण सरकार नहीं बनाने का पहले का उनका रुख नहीं बदला है। (एजेंसी)
First Published: Sunday, May 18, 2014, 14:11
First Published: Sunday, May 18, 2014, 14:11
comments powered by Disqus

ओपिनियन पोल

क्‍या चुनाव में करारी हार के बाद सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा देना चाहिए?