दिल्‍ली भाजपा - Latest News on दिल्‍ली भाजपा | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए तैयार: हषर्वर्धन

Last Updated: Sunday, May 18, 2014, 14:11

लोकसभा चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत से उत्साहित दिल्ली भाजपा प्रमुख हषर्वर्धन ने रविवार को कहा कि पार्टी शहर में निकट भविष्य में किसी भी समय विधानसभा चुनाव के लिए तैयार है। इसके साथ ही उन्होंने विधानसभा चुनाव में पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलने का भरोसा भी जताया।

‘घोषणा मुख्यमंत्री’ हैं अरविंद केजरीवाल : भाजपा

Last Updated: Saturday, February 8, 2014, 16:58

भाजपा ने आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को ‘घोषणा मुख्यमंत्री’ करार देते हुए आरोप लगाया कि वह बड़े वादे कर रहे हैं और उन्हें पूरा नहीं कर रहे हैं। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष विजय गोयल ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘केजरीवाल ‘घोषणा मुख्यमंत्री’ हैं।

अब प्रभात झा होंगे दिल्ली भाजपा के प्रभारी

Last Updated: Monday, February 3, 2014, 23:33

भाजपा ने आज अपने उपाध्यक्ष प्रभात झा और उमा भारती को क्रमश: दिल्ली और उत्तराखंड के संगठन मामलों का प्रभारी नियुक्त किया।

सोमनाथ भारती के खिलाफ धरना देगी बीजेपी

Last Updated: Thursday, January 23, 2014, 10:44

दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती पर इस्तीफे का दबाव बनाने के लिए दिल्ली भाजपा ने अपनी जिला इकाई से 24 जनवरी को धरने पर बैठने को कहा है।

दिल्‍ली में गतिरोध कायम; बीजेपी दोबारा चुनाव के लिए तैयार, 'आप' को समर्थन का मन बना रही कांग्रेस

Last Updated: Wednesday, December 11, 2013, 00:38

दिल्ली में चुनाव परिणामों में त्रिशंकु विधानसभा आने के दो दिन बाद भी मंगलवार को सरकार गठन को लेकर कोई हल नहीं निकला एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा आम आदमी पार्टी (आप) विपक्ष में बैठने के अपने कड़े रूख से पीछे हटने के लिए तैयार नहीं हुई तथा दोनों ने ही कहा कि वे गतिरोध खत्म करने के लिए ताजा चुनाव पसंद करेंगी।

बीजेपी ने माना, आम आदमी पार्टी ने बांटे सत्ता विरोधी वोट

Last Updated: Friday, December 6, 2013, 19:28

चुनाव परिणाम आने में अब जबकि मात्र दो दिन शेष रह गए हैं तब मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने माना कि दिल्ली में सत्ता विरोधी मत कुछ हद तक आम आदमी पार्टी (आप) के भी खाते में गये हैं हालांकि पहले वह इस पार्टी को कोई महत्व नहीं देती थी।

आडवाणी ने किया डॉ. हर्षवर्धन का गुणगान, बताया सीएम उम्मीदवारी का राज

Last Updated: Friday, November 29, 2013, 16:06

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने अपने ब्लॉक में लिखे नए आलेख में इस बात को साबित करने की कोशिश की है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री पद पर डॉ. हर्षवर्धन जैसे शख्स का होना बेहद जरूरी है।

ममगई और गायक शंकर साहनी भाजपा में शामिल

Last Updated: Saturday, November 16, 2013, 20:42

भाजपा पर विचाराधारा से हट जाने का आरोप लगाकर इस्तीफा देने वाले जगदीश ममगई अपने ‘अंहकार की हार’ का हवाला देते हुए फिर से पार्टी में शामिल हो गए। उनके साथ गायक शंकर साहनी ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

प्याज की ऊंची कीमत को दिल्ली सरकार जिम्मेदार : भाजपा

Last Updated: Sunday, October 27, 2013, 21:41

भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हषर्वर्धन ने प्याज और खाद्यान्न की कीमतों में बढोतरी के लिए आज दिल्ली सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि जमाखोरों के खिलाफ कार्रवाई में सरकार की विफलता के कारण ऐसे हालात बने हैं।

हर्षवर्धन ने किया ईमानदार सरकार देने का वादा

Last Updated: Wednesday, October 23, 2013, 23:27

दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक छह हफ्ते पहले भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार घोषित किए गए हर्षवर्धन ने कहा कि उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता अपनी पार्टी को प्रेरित करना तथा लोगों को एक ईमानदार एवं जनहितैषी सरकार देना है।

हर्षवर्धन बनाए जा सकते हैं भाजपा के सीएम उम्मीदवार

Last Updated: Tuesday, October 22, 2013, 00:07

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष विजय गोयल की पार्टी छोड़ने की धमकी और अंदरूनी खींच-तान के बावजूद इस महीने के अंत तक हर्षवर्धन को पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया जा सकता है।

दिल्ली भाजपा में नहीं है कोई मतभेद: गडकरी

Last Updated: Monday, October 21, 2013, 09:54

मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर दिल्ली भाजपा में मतभेद की खबरों के बीच पार्टी के दिल्ली चुनाव प्रभारी नितिन गडकरी ने मीडिया पर झूठी खबरें दिखाने का आरोप लगाया और कहा कि नेताओं में कोई टकराव नहीं है।

दिल्ली भाजपा में सीएम पद को लेकर टकराव तेज

Last Updated: Monday, October 21, 2013, 09:14

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई में मुख्‍यमंत्री पद को लेकर टकराव तेज हो गया है। यह टकराव पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंच गया और नाराज प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल ने हषर्वर्धन को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार पेश करने के किसी भी कदम का जोरदार विरोध किया।

देश को कांग्रेस की ‘डर्टी टीम’ नहीं, भाजपा की ‘ड्रीम टीम’ चाहिए : मोदी

Last Updated: Sunday, September 29, 2013, 19:15

उत्तरी दिल्ली के रोहिणी स्थित जापानी पार्क में भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने आज रैली को संबोधित किया। खबर है कि लाखों लोग रैली में शामिल हुए।

दिल्ली में भाजपा के PM नरेंद्र मोदी की रैली आज, 5 लाख लोग जुटने की उम्मीद

Last Updated: Sunday, September 29, 2013, 11:49

उत्तरी दिल्ली के रोहिणी स्थित जापानी पार्क में नरेंद्र मोदी की आज सुबह 10 बजे होने वाली रैली के लिए भाजपा की दिल्ली इकाई कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। आयोजकों का कहना है कि सभा में पांच लाख लोगों की भीड़ जुटने की उम्मीद है।

दिल्ली: मोदी की रैली के लिए अमेरिकी राजदूत को न्योता

Last Updated: Friday, September 27, 2013, 10:18

भाजपा की दिल्ली इकाई ने नरेंद्र मोदी की राष्ट्रीय राजधानी में होने वाली रैली में शामिल होने के लिए भारत में अमेरिकी राजदूत नैंसी पॉवेल को भी न्योता दिया है। भाजपा ने अमेरिकी राजदूत को यह न्योता अमेरिका द्वारा गुजरात के मुख्यमंत्री को वीजा नहीं दिये जाने के बावजूद दिया है।

दिल्ली में मोदी की रैली को भाजपा ने बनाए 18 पैनल

Last Updated: Sunday, September 22, 2013, 20:53

भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी की 29 सितम्बर को यहां होने वाली रैली की तैयारियों की देखरेख के लिए पार्टी ने 18 पैनल बनाए हैं।

शीला के शासन में भ्रष्टाचार की होगी जांच : गोयल

Last Updated: Sunday, September 22, 2013, 18:48

भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष विजय गोयल ने कहा कि यदि उनकी पार्टी दिल्ली की सत्ता में आयी तो शीला दीक्षित के शासनकाल में हुए राष्ट्रमंडल घोटाले सहित कथित भ्रष्टाचार एवं वित्तीय अनियमितता के बड़े मामलों की जांच कराएगी।

फूड बिल, प्याज के मुद्दे पर दिल्ली भाजपा का प्रदर्शन

Last Updated: Tuesday, August 20, 2013, 23:59

दिल्ली में शीला दीक्षित सरकार की ओर से खाद्य सुरक्षा योजना का शुभारंभ किए जाने के बीच विपक्षी भाजपा ने मंगलवार को प्रदर्शन किया और गरीबों को दिए जाने वाले अनाज में भारी कमी किए जाने का आरोप लगाया।

मोदी के खिलाफ बयान के बाद आमिर हुसैन ने दिया इस्तीफा

Last Updated: Wednesday, July 17, 2013, 11:22

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के उपाध्यक्ष आमिर रजा हुसैन ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपने बयान से पार्टी नेतृत्व को पीड़ा होने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

महिला मतदाताओं को लुभाने में जुटी दिल्ली भाजपा

Last Updated: Wednesday, June 19, 2013, 12:10

दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल ने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी ने महिला मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए कई एजेंडा पर काम कर रही है।

दिल्ली भाजपा ने गठित की कार्यकारी समिति

Last Updated: Wednesday, May 15, 2013, 23:37

दिल्ली में विधानसभा चुनाव इसी साल होने वाले हैं। इसकी तैयारी में भाजपा जुट गई है। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष विजय गोयल ने बुधवार को 89 सदस्यीय कार्यकारी समिति की घोषणा की।