ज़ी मीडिया ब्यूरो/आलोक कुमार राव*टाइम्स नाऊ/ओआरजी सर्वे के मुताबिक एनडीए को 249 सीटें मिल सकती हैं जबकि यूपीए के खाते में 148 सीटें जा सकती हैं। अन्य को 146 सीटें मिलने का अनुमान है।
* एबीपी/एसी नील्सन सर्वे ने भाजपा को गुजरात में 24 सीटें दी हैं जबकि दो सीटें कांग्रेस के खाते में जा सकती हैं।
* न्यूज 24-चाणक्य के सर्वे के मुताबिक भाजपा 291 सीटों पर जीत दर्ज करेगी और एनडीए को 340 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस 57 सीटों और अन्य को 133 सीटें मिल सकती हैं।
* एबीपी/एसी नील्सन के सर्वे के मुताबिक पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की टीएमसी 24 सीटें, कांग्रेस 5, लेफ्ट 12 और भाजपा एक सीट जीत सकती है।
* जहां तक वोट प्रतिशत का सवाह है तो इंडिया टीवी/सी वोटर के सर्वे के मुताबिक भाजपा को 30 प्रतिशत वोट, कांग्रेस को 21 फीसदी और अऩ्य को 49 प्रतिशत वोट मिलेंगे।
* इंडिया टूडे/सीसरो सर्वे के मुताबिक एनडीए को 261 से 263 सीटें मिलेंगी, यूपीए को 110-120 सीटें और अन्य को 150-162 सीटें मिल सकती हैं।
* टाइम्स नाउ-ओआरजी सर्वे के मुताबिक कर्नाटक में भाजपा 18 सीटें, कांग्रेस को नौ सीटें मिल सकती हैं।
* सीएनएन-आईबीएन/सीएसडीएस के सर्वे के मुताबिक तेलंगाना में टीआरएस को 10 सीटें, कांग्रेस को 4 सीटें और भाजपा को तीन सीटें मिल सकती हैं।
* समाचार चैनल टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल के मुताबिक सीमांध्र में भाजपा-तेदेपा गठबंधन को 15 से 20 सीटें मिल सकती हैं जबकि वाईएसआर कांग्रेस पार्टी पांच से आठ सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है।
* इंडिया टीवी-सी वोटर के सर्वे के मुताबिक बिहार में भाजपा को 28 सीटें, जद-यू को दो सीटें और कांग्रेस-राजद को 10 सीटें मिल सकती हैं।
*इंडिया टीवी, सी वोटर के सर्वे में एनडीए को 289 सीटें मिल सकती हैं, यूपीए को 101 सीटें, आप का पांच सीटें, अऩ्य को 148 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।
* समाचार चैनल आज तक के सर्वेक्षण के मुताबिक एनडीए को 272 से 283 सीटें मिल सकती हैं, जबकि यूपीए को 110 से 120 सीटें मिलने का अनुमान है। सर्वे के मुताबिक भाजपा को दिल्ली में छह सीटें मिलने का अनुमान है।
* दिल्ली में भाजपा को छह सीटें मिल सकती हैं।
* लोकसभा चुनावों 2014 में भाजपा के नेतृत्व वाले राजग गठबंधन को 272 से अधिक सीटें मिल सकती हैं। एबीपी न्यूज/निल्सन के एग्जिट पोल की मानें तो सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में भाजपा को 46 सीटें मिल सकती हैं जबकि कांग्रेस को आठ, सपा को 12 और बीएसपी को 13 सीटें मिलने का अनुमान है।
First Published: Monday, May 12, 2014, 18:51