जसवंत की सेवाओं और अनुभव का सदुपयोग करेगी भाजपा: राजनाथ

जसवंत की सेवाओं और अनुभव का सदुपयोग करेगी भाजपा: राजनाथनई दिल्ली : राजस्थान के बाड़मेर लोकसभा चुनाव क्षेत्र से टिकट नहीं दिए जाने से नाराज जसवंत सिंह को शांत करने के प्रयास में भाजपा ने शनिवार को कहा कि वह वरिष्ठ नेता हैं और उनकी सेवाओं का पार्टी उचित उपयोग करेगी।

जसवंत सिंह के पार्टी छोड़ने संबंधी खबरों पर भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि उनकी ‘‘प्रतिष्ठा’’ को टिकट के आधार पर नहीं आंका जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘जसवंत सिंह पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और हम उनका सम्मान करते हैं। उनकी प्रतिष्ठा को टिकट के संदर्भ में नहीं आंका जा सकता है। हम उनकी सेवाओं और अनुभव का सदुपयोग करेंगे।’’ यह पूछे जाने पर कि अगर वह निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ते हैं तो क्या पार्टी उनके विरूद्ध कार्रवाई करेगी, भाजपा प्रमुख ने इसे एक काल्पनिक प्रश्न बता कर टाल दिया।

अभी दार्जिलिंग से सांसद जसवंत सिंह ने इस बार अपने गृह नगर बाड़मेर से उम्मीदवार बनाए जाने की इच्छा व्यक्त की थी, जिसे पार्टी ने पूरा नहीं किया। इससे वह सख्त नराज हैं और खबरें है कि वह भाजपा छोड़ कर निर्दलीय के रूप में बाड़मेर से चुनाव लड़ सकते हैं।

जसवंत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के करीबी माने जाते हैं। आडवाणी ने भी इस बार गांधीनगर की बजाय भोपाल से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी लेकिन पार्टी ने उसे स्वीकार नहीं किया। (एजेंसी)
First Published: Saturday, March 22, 2014, 15:13
First Published: Saturday, March 22, 2014, 15:13
comments powered by Disqus

ओपिनियन पोल

क्‍या चुनाव में करारी हार के बाद सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा देना चाहिए?