राहुल को आगे करने से कांग्रेस का आज बुरा हाल : संजय बारू

by Alok kumar rao
राहुल को आगे करने से कांग्रेस का आज बुरा हाल : संजय बारू ज़ी मीडिया ब्यूरो/आलोक कुमार राव

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पूर्व मीडिया सलाहकार संजय बारू ने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने यूपीए-2 के शासनकाल में मनमोहन सिंह से ज्यादा राहुल गांधी को तरजीह दी और पीएम के मुकाबले उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष को आगे बढ़ाया जिसके चलते कांग्रेस की हालत आज इतनी खराब हुई है। बारू ने कहा कि मनमोहन सिंह को तवज्जो न देने का खामियाजा आज कांग्रेस पार्टी भुगत रही है।

ज़ी न्यूज से खास बातचीत में संजय बारू ने कहा कि यूपीए-2 के शासनकाल में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का कद घटाया गया जो कि सरासर गलत है। सोनिया ने मनमोहन के मुकाबले राहुल को आगे बढ़ाया। कांग्रेस पार्टी ने यदि मनमोहन सिंह में आस्था जताई होती तो आज तस्वीर दूसरी होती।

बारू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने यूपीए-1 की उपलब्धियों का श्रेय मनमोहन सिंह या उनकी सरकार को नहीं दिया बल्कि असफलताएं उनके सिर मढ़ी गईं। यहां तक कि राहुल ने अध्यादेश फाड़कर गलत काम किया। बातचीत में बारू ने कहा कि मेरी बातों से मनमोहन सिंह का परिवार सहमत था।

ज्ञात हो कि बारू ने अपनी किताब ‘एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर : दि मेकिंग एंड अनमेकिंग ऑफ मनमोहन सिंह’ में मनमोहन सिंह और कांग्रेस पार्टी पर कई खुलासे किए हैं।

वहीं, कांग्रेस पार्टी बारू के इन आरोपों को खारिज करती आई है।

किताब जारी होने के बाद से विवादों में घिरे बारू ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री का जमकर बचाव किया है पर ‘बिना उचित जानकारी’ के दी गयी शुरुआती प्रतिक्रिया के कारण विवाद पैदा हो गया।

बारू ने कहा, ‘पहले अध्याय से लेकर 13वें अध्याय तक प्रधानमंत्री का जमकर बचाव किया गया है। यह किताब उनके प्रधानमंत्रित्व का बचाव है...किसी को सामने आकर इस वृद्ध व्यक्ति का बचाव करना था।
First Published: Sunday, April 27, 2014, 10:54
First Published: Sunday, April 27, 2014, 10:54
comments powered by Disqus

ओपिनियन पोल

क्‍या चुनाव में करारी हार के बाद सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा देना चाहिए?