देवड़ा, निरूपम सहित चार लोग पेड न्यूज के दोषी

मुंबई : चुनाव आयोग के एक पैनल ने महाराष्ट्र से लोकसभा चुनाव लड़ रहे चार उम्मीदवारों को पेड न्यूज की रिपोर्ट का दोषी पाया।

पेड न्यूज पर नजर रखने के लिए गठित विशेष समिति को इस संबंध में कुल 84 शिकायतें मिली थीं।

राज्य निर्वाचन कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस उम्मीदवारों केन्द्रीय जहाजरानी और आईटी राज्यमंत्री मिलिंद देवड़ा (मुंबई दक्षिण), संजय निरूपम (मुंबई उत्तर), विश्वजीत कदम (पुणे) और पुणे से भाजपा प्रत्याशी अनिल शिरोले के खिलाफ मिली शिकायत सही पायी गयी है।

सूत्रों ने बताया कि चुनाव आयोग की ओर से पेड न्यूज पर नजर रखने के लिए गठित जिला समिति ने इन उम्मीदवारों को दोषी पाया और चुनाव प्राधिकार के राज्य आयोग ने भी इस फैसले को बरकरार रखा।

अधिकारियों ने कहा कि यदि आरोप सही सिद्ध होते हैं तो पेड न्यूज को विज्ञापन के रूप में देखा जाएगा और उसपर आए खर्च को उम्मीदवारों के चुनाव खर्च में जोड़ा जाएगा। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की कुल 801 शिकायतें मिली हैं और 75 प्रतिशत मामलों में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, April 29, 2014, 19:26
First Published: Tuesday, April 29, 2014, 19:26
comments powered by Disqus

ओपिनियन पोल

क्‍या चुनाव में करारी हार के बाद सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा देना चाहिए?