गुजरात: बीजेपी की चार महिला प्रत्याशियों को मिली जीत

हमदाबाद: नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में लोकसभा चुनाव पार्टी को मिली सभी 26 सीटों में से चार पर महिलाओं का कब्जा है। विभिन्न दलों ने राज्य से 15 महिला उम्मीदवारों को उतारा था तथा भाजपा की दर्शना जारदोश, भारती शियाल, पूनम मदाम और जयश्री पटेल भी उन्हीं में से हैं।

राज्य में भाजपा ने सभी 26 सीटों पर जीत दर्ज की है और कांग्रेस इस बार खाता भी नहीं खोल सकी है। दर्शना ने सूरत सीट से अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी नैशाध देसाई को 5.33 लाख वोटों से हराया। वहीभारती ने कांग्रेस के प्रवीण राठौड़ को 2.95 लाख मतों से हरा कर भावनगर सीट पर जीत हासिल की।

पूनम ने जामनगर सीट से अपने रिश्तेदार और दो बार से सांसद कांग्रेस के विक्रम मदाम को 1.75 लाख से ज्यादा वोटों से हराया। महेसाणा में जयश्री ने कांग्रेस प्रत्याशी जीवाभाई पटेल को 2.08 लाख वोटों के अंतर से हराया। (एजेंसी)
First Published: Sunday, May 18, 2014, 10:22
First Published: Sunday, May 18, 2014, 10:22
comments powered by Disqus

ओपिनियन पोल

क्‍या चुनाव में करारी हार के बाद सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा देना चाहिए?