लोकसभा चुनाव 2014: आज थम जाएगा छठे दौर का प्रचार अभियान

लोकसभा चुनाव 2014: आज थम जाएगा छठे दौर का प्रचार अभियानज़ी मीडिया ब्‍यूरो

नई दिल्‍ली/लखनऊ : लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत प्रचार अभियान मंगलवार शाम समाप्‍त हो जाएगा। छठे चरण में 12 राज्‍यों की 117 सीटों के लिए मतदान होंगे। इस सभी सीटों पर चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है।

छठे चरण में तमिलनाडु की 39 सीटें, उत्‍तर प्रदेश की 12, मध्‍य प्रदेश की 10, महाराष्‍ट्र की 19, बिहार की सात, छत्‍तीसगढ़ की 7, असम की 4, जम्‍म कश्‍मीर की 1, झारखंड की 4, राजस्‍थान की 5, पश्चिम बंगाल की 6 और पुडुचेरी की 1 सीट पर प्रचार अभियान आज शाम थम जाएगा। इन सभी सीटों पर 24 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।

उधर, उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत 12 सीटों पर मंगलवार शाम प्रचार अभियान थम जाएगा। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन राजनीतिक दलों के तमाम दिग्गज ताबड़तोड़ जनसभाएं, रैलियां और रोड शो करेंगे। इस चरण में हाथरस, मथुरा, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फीरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, हरदोई, फरु खाबाद, इटावा, कन्नौज और अकबरपुर में 24 अप्रैल को मतदान होना है।

इस चरण में विदेश मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद, समाजवादी पार्टी(सपा) मुखिया मुलायम सिंह यादव, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव, भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) नेता हेमा मालिनी, रालोद नेता जयंत चौधरी और अमर सिंह जैसे दिग्गजों की किस्मत दांव पर होगी। कुल 1.98 करोड़ मतदाता 188 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। मतदान के लिए करीब 21,900 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सबसे ज्यादा 28 उम्मीदवार फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर तो सबसे कम नौ उम्मीदवार हाथरस सीट से भाग्य आजमा रहे हैं।
First Published: Tuesday, April 22, 2014, 11:48
First Published: Tuesday, April 22, 2014, 11:48
comments powered by Disqus

ओपिनियन पोल

क्‍या चुनाव में करारी हार के बाद सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा देना चाहिए?