चुनाव अभियान - Latest News on चुनाव अभियान | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

लोकसभा चुनाव 2014: आज थम जाएगा छठे दौर का प्रचार अभियान

Last Updated: Tuesday, April 22, 2014, 11:48

लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत प्रचार अभियान मंगलवार शाम समाप्‍त हो जाएगा। छठे चरण में 12 राज्‍यों की 117 सीटों के लिए मतदान होंगे। इस सभी सीटों पर चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है।

भाजपा का चुनाव अभियान गान ‘सौगंध’ जारी

Last Updated: Tuesday, March 25, 2014, 18:53

भाजपा ने 2014 के लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी के ‘चुनाव अभियान गान’ को आज जारी किया जिसे प्रख्यात गीतकार प्रसून जोशी ने लिखा है। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष अरुण जेटली ने पार्टी मुख्यालय में इसे जारी किया।

चुनावी अभियान आज शुरू करेंगी जयललिता

Last Updated: Monday, March 3, 2014, 12:14

लोकसभा चुनावों के लिए अपनी पार्टी के उम्मीदवार घोषित कर चुकीं अन्नाद्रमुक प्रमुख तथा तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता आज कांचीपुरम से अपना चुनावी अभियान शुरू करेंगी।

वो ठहरे सामंत सोच वाले, किसी चाय वाले से भिड़ना कैसे पसंद करेंगे : मोदी

Last Updated: Monday, January 20, 2014, 00:42

लोकसभा चुनाव के मोड में आए भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस और गांधी परिवार पर खुला हमला बोला।

नरेंद्र मोदी ने बताए 20 करोड़ वोट हासिल करने के गुर

Last Updated: Saturday, January 18, 2014, 23:49

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान केंद्रों और घरों पर ध्यान केंद्रित करते हुए जमीनी चुनाव अभियान शुरू किया जाए। रैली और टीवी पर बहसों से चुनाव नहीं जीते जाते हैं।

मिजोरम में शांतिपूर्ण चुनाव अभियान के पीछे प्रेसबाईटेरियन चर्च

Last Updated: Saturday, November 23, 2013, 16:10

मिजोरम ने हिंसा रहित चुनाव अभियान के जरिए एक उदाहरण पेश किया है क्योंकि 25 नवंबर को होने वाले विधान सभा चुनावों के मद्देनजर ऐसी कोई हिंसात्मक घटना नहीं हुई।

‘आप’ को 40 विदेशी विवि के कार्यकर्ताओं का समर्थन

Last Updated: Thursday, November 7, 2013, 10:38

आम आदमी पार्टी (आप) को चुनावी अभियान में कार्यकर्ताओं के एक नेटवर्क का समर्थन मिल गया है जिसमें अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, हंगरी और सिंगापुर के 40 से अधिक विश्वविद्यालयों के छात्र शामिल हैं।

कानपुर में नरेंद्र मोदी की `विजय शंखनाद रैली` आज

Last Updated: Saturday, October 19, 2013, 09:50

गुजरात के मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के कानपुर में आज विजय शंखनाद रैली को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में भाजपा की चुनावी अभियान की शुरूआत हो जाएगी।

नरेंद्र मोदी भी मनमोहन सिंह की तर्ज पर यूपी में कानपुर से करेंगे चुनावी अभियान की शुरुआत

Last Updated: Saturday, September 21, 2013, 13:36

आगामी लोकसभा चुनाव के लिये भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी के उत्तर प्रदेश में अपने चुनावी अभियान की शुरुआत 15 अक्टूबर को कानपुर शहर से करने की खबर से शहर के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह और जोश का माहौल है।

दिल्‍ली बीजेपी के चुनाव अभियान की आज शुरुआत करेंगे राजनाथ सिंह

Last Updated: Tuesday, September 17, 2013, 11:37

दिल्ली में 15 साल के अंतराल के बाद सत्ता में लौटने को व्याकुल भाजपा मंगलवार को यहां एक रैली में अपने चुनाव अभियान की शुरुआत करेगी। आज पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी है।

राजस्थान में आज कांग्रेस के चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे राहुल गांधी

Last Updated: Wednesday, September 11, 2013, 10:27

राहुल गांधी अपनी पार्टी के शासन वाले राजस्थान में बुधवार को उदयपुर संभाग के जनजाति बहुल सलूम्बर में रैली कर कांग्रेस का चुनावी अभियान शुरू करेंगे। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी दो रैली करेंगी।

नरेंद्र मोदी देश के सबसे महान नेता हैं: बादल

Last Updated: Monday, September 9, 2013, 20:16

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने गुजरात के मुख्यमंत्री और भाजपा की चुनाव अभियान समिति के प्रमुख नरेंद्र मोदी को देश का सबसे महान नेता करार दिया।

कांग्रेस ने आदिवासियों का अपमान किया है : शिवराज

Last Updated: Wednesday, September 4, 2013, 18:08

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस द्वारा केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को मप्र की चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनाये जाने को आदिवासियों का अपमान बताया है।

नमो मंत्रा : जनाधार के विस्तार में जुटें भाजपाई

Last Updated: Sunday, August 18, 2013, 15:31

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के संभावित उम्मीदवार के रूप में देखे जा रहे नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि देश की जनता कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करना चाहती है और पार्टी को इस अवसर का लाभ उठाने के लिए समाज के सभी वर्गो को साथ जोड़ने तथा अपने जनाधार का विस्तार करने में जुट जाना चाहिए।

आंध्र में युवा रैली से चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे मोदी

Last Updated: Friday, August 9, 2013, 19:01

भाजपा के चुनाव अभियान प्रमुख नरेंद्र मोदी हैदराबाद में 11 अगस्त को एक युवा रैली के साथ आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के अभियान की शुरुआत करेंगे।

मोदी को रिपोर्ट करने में आड़े आया आला नेताओं का अहंकार, ऐलान टला : सूत्र

Last Updated: Friday, July 19, 2013, 18:40

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष भले ही बन गए हों, लेकिन सूत्रों से खबर मिल रही है कि पार्टी के कुछ आला नेताओं ने मोदी को सीधे रिपोर्ट करने पर आपत्ति जताई है।

सोशल मीडिया अभियान पर मोदी ने लगाई मुहर

Last Updated: Thursday, July 4, 2013, 23:01

गुजरात के मुख्यमंत्री और चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष नरेंद्र मोदी ने आगामी लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया के व्यापक इस्तेमाल पर मुहर लगा दी है।

मोदी का कद बढ़ने पर चिंतित नहीं राहुल गांधी

Last Updated: Saturday, June 15, 2013, 19:05

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा के भीतर हुए बदलावों पर पहली बार टिप्पणी करते हुए शनिवार को कहा कि वह पार्टी में नरेंद्र मोदी का कद बढ़ने को लेकर चिंतित नहीं हैं और ना ही वह भाजपा के सहयोगी जदयू को संप्रग में आने के लिए आमंत्रित करेंगे।

बनारस से चुनावी बिगुल फूंक सकते हैं नरेंद्र मोदी

Last Updated: Friday, June 14, 2013, 11:16

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश की धर्मनगरी बनारस से चुनाव प्रचार शुरू कर सकते हैं। भाजपा के चुनाव बोर्ड पैनल का अध्यक्ष बनाए गए मोदी संभवत: अगले महीने से प्रचार शुरू करेंगे और इसका शुभारंभ बनारस या लखनऊ से होगा।

नरेंद्र मोदी का चयन पार्टी नहीं, देश के लिए महत्वपूर्ण : राजनाथ

Last Updated: Sunday, June 9, 2013, 23:54

नरेंद्र मोदी को चुनाव अभियान समिति की कमान सौंपने के बाद भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत लोकतंत्र है और लोकतंत्र में जो कोई भी सबसे अधिक लोकप्रिय है, नेता है।

नरेंद्र मोदी के राजनीतिक कद में हुआ और इजाफा

Last Updated: Sunday, June 9, 2013, 20:41

साल 2014 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की प्रचार समिति का प्रमुख बनाये जाने के बाद गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का राजनीतिक कद और बढ़ गया है जिन पर 2002 के गुजरात दंगों के बाद ‘सांप्रदायिक’ होने के आरोप जब-तब लगते रहे हैं।

शिवसेना ने मोदी की नियुक्ति का स्वागत किया

Last Updated: Sunday, June 9, 2013, 20:31

राजग की प्रमुख सहयोगी शिवसेना ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को 2014 के लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा की चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने का स्वागत किया है।

मोदी को लेकर ‘बंटी’ भाजपा पर कांग्रेस ने साधा निशाना

Last Updated: Sunday, June 9, 2013, 20:25

कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी को 2014 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर उपेक्षापूर्ण रुख अख्तियार किया और विपक्षी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के इस मुद्दे पर वस्तुत: बंटे होने पर निशाना साधा।

मोदी पर भाजपा का फैसला मास्टर स्ट्रोक : बादल

Last Updated: Sunday, June 9, 2013, 20:11

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रमुख और पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने आज नरेंद्र मोदी को वर्ष 2014 के आम चुनाव के लिए भाजपा की चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाए जाने को मास्टर स्ट्रोक बताया।

नरेंद्र मोदी की चाहत और चुनौतियां

Last Updated: Sunday, June 9, 2013, 19:51

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को 2014 के लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। यह पद मोदी के लिए देश के प्रधानमंत्री बनने का द्वार खोलता है। मोदी भी चाहते हैं कि एक दिन वह देश का प्रधानमंत्री बनें लेकिन इस चाहत के साथ अनेकानेक चुनौतियां भी हैं जिनका सामना मोदी को करना होगा।

ओबामा की नीतियां यूएस को कमजोर कर रही हैं: रोमनी

Last Updated: Monday, August 27, 2012, 08:54

राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन प्रत्याशी मिट रोमनी ने राष्ट्रपति बराक ओबामा पर उनके खिलाफ नाकारात्मक और बांटने वाला अभियान चलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी नीतियां आधारभूत तौर पर अमेरिका को कमजोर कर रही है।