पांच साल में बदल देंगे लखनऊ की तस्वीर: राजनाथ

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने प्रचार के अन्तिम दौर में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को साथ लेकर आज महासम्पर्क अभियान पर निकले और अगले पांच साल में राजधानी लखनऊ की तस्वीर बदल देने के वादे और संकल्प के साथ मतदाताओं से सीधे-सीधे रूबरू हुए।

राजनाथ ने उनके स्वागत में उमड़े नगरवासियों को कुछ स्थानों पर संबोधित भी किया और कहा कि देश में चल रही मोदी लहर अब सुनामी में बदल गयी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में नरेन्द्र भाई मोदी का प्रधानमंत्री बनना तय है, जनता यह फैसला कर चुकी है। यह भी कहा कि देश के विकास की जिम्मेदारी मोदी संभालेंगे और लखनऊ संसदीय क्षेत्र का पांच साल में कायाकल्प कर देने की जिम्मेदारी उनकी है।

राजधानी के बीचों बीच स्थिति भाजपा के प्रदेश मुख्यालय के बाहर आज सुबह ही सड़कों के दोनों तरफ सैकड़ों की संख्या में दोपहिया और चौपहिया वाहनों की लम्बी कतारे लग गयीं और विधानसभा मार्ग पार्टी के केसरिया रंग के झण्डों से भर गया। (एजेंसी)
First Published: Sunday, April 27, 2014, 20:52
First Published: Sunday, April 27, 2014, 20:52
comments powered by Disqus

ओपिनियन पोल

क्‍या चुनाव में करारी हार के बाद सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा देना चाहिए?