सपा प्रमुख मुलायम होंगे अगले PM: अखिलेश

सपा प्रमुख मुलायम होंगे अगले PM: अखिलेशसुलतानपुर/अम्बेडकरनगर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रान्तीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को दावा किया कि राज्य में लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी को सबसे ज्यादा सीटें मिलेंगी और केन्द्र की तीसरे मोर्चे की सरकार के प्रधानमंत्री सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव होंगे।

अखिलेश ने सुलतानपुर के लम्भुआ विधानसभा क्षेत्र स्थित कालिकागंज में आयोजित चुनावी सभा में कहा ‘‘लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा सीटें सपा को ही मिलने जा रही हैं। केन्द्र में तीसरे मोर्चे की सरकार बनेगी और सपा प्रमुख प्रधानमंत्री बनेंगे।’’ उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव भाजपा के प्रधानमंत्री के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी से ज्यादा अनुभवी हैं। वह देश के रक्षा मंत्री, कई बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और सांसद रह चुके हैं। प्रधानमंत्री की गद्दी को उनसे बेहतर तरीके से और कोई नहीं सम्भाल सकता।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार जनता के वादों पर खरी उतरी है और उसने दो साल पहले विधानसभा चुनाव से पूर्व जारी घोषणापत्र के सभी प्रमुख वादे पूरे कर दिये हैं। इससे सपा की लोकप्रियता बढ़ी है जो वोटों में तब्दील होकर सपा की जीत की इबारत लिखेगी।

उन्होंने बसपा की आलोचना करते हुए कहा कि प्रदेश में इस पार्टी की पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में जनता के धन को पत्थरों पर खर्च करके बरबाद किया गया। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, April 29, 2014, 19:07
First Published: Tuesday, April 29, 2014, 19:07
comments powered by Disqus

ओपिनियन पोल

क्‍या चुनाव में करारी हार के बाद सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा देना चाहिए?