आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री - Latest News on आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने नए आंध्र प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री के तौर पर ली शपथ, मंत्रिमंडल में 19 मंत्री

Last Updated: Sunday, June 8, 2014, 23:34

तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू ने नए आंध्र प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन विजयवाड़ा और गुंटूर के बीच नागार्जुन नगर में आज शाम 7.27 बजे चंद्रबाबू को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

आंध्र प्रदेश: किरण रेड्डी का इस्तीफा स्वीकार

Last Updated: Friday, February 21, 2014, 18:48

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन ने राज्य के मुख्यमंत्री एन. किरण रेड्डी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है, जिससे रेड्डी सरकार की स्थिति को ले कर भ्रम शुक्रवार को खत्म हो गया। राज्यपाल ने वैकल्पिक व्यवस्था होने तक उनसे अपने पद पर बने रहने को कहा है।

किरण रेड्डी का इस्तीफा, आंध्र कैबिनेट के दर्जे पर भ्रम

Last Updated: Thursday, February 20, 2014, 19:31

आंध्र प्रदेश कैबिनेट के दर्जे पर अभी भ्रम की स्थिति है क्योंकि मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी का इस्तीफा मंजूर किये जाने को लेकर आधिकारिक अधिसूचना अभी तक जारी नहीं हुयी है। आंध्रप्रदेश विभाजन के विरोध में मुख्यमंत्री ने कल अपना इस्तीफा राज्य के राज्यपाल ई एस एल नरसिम्हन को सौंपा था।

आंध्र के सीएम किरण रेड्डी कल देंगे इस्तीफा

Last Updated: Tuesday, February 18, 2014, 20:42

लोकसभा में तेलंगाना विधेयक के पारित करने के साथ ही आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे देंगे।

आंध्र प्रदेश के CM तेलंगाना विरोधी आंदोलन लाए दिल्ली, मिले राष्ट्रपति से

Last Updated: Wednesday, February 5, 2014, 21:53

तेलंगाना के गठन का विरोध करते हुए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री किरन कुमार रेड्डी आज अपना आंदोलन राष्ट्रीय राजधानी ले आये। उन्होंने यहां धरना दिया और राज्य का बंटवारा रोकने का आग्रह करने के लिए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मिले।

तेलंगाना विधेयक मुद्दे पर राष्ट्रपति से मिलेंगे रेड्डी

Last Updated: Saturday, February 1, 2014, 18:59

आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन. किरण कुमार रेड्डी, उनकी कैबिनेट के सहयोगी और तटीय आंध्र एवं रायलसीमा इलाके के कांग्रेस विधायक अगले हफ्ते नई दिल्ली में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात करेंगे और आग्रह करेंगे कि आंध्रप्रदेश पुनर्गठन विधेयक को संसद में नहीं भेजें।

आंध्र प्रदेश पुनर्गठन विधेयक की वैधता पर रेड्डी ने उठाए सवाल

Last Updated: Saturday, January 25, 2014, 18:36

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. किरन कुमार रेड्डी ने केंद्र के खिलाफ आक्रामक रूख अख्तियार करते हुए आज आंध्र प्रदेश पुनगर्ठन विधेयक 2013 की वैधता पर सवाल उठाया।

आंध्र के बंटवारे से पूर्व सभी मुद्दों का हल हो: रेड्डी

Last Updated: Thursday, August 8, 2013, 23:25

अपनी चुप्पी तोड़ते हुए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. किरण कुमार रेड्डी गुरुवार को केंद्र सरकार से पृथक तेलंगाना राज्य का गठन करने से पहले सभी मुद्दों का समाधान करने के लिए कहा।

आंध्र-रायलसीमा के मंत्रियों से आज मिलेंगे किरण रेड्डी

Last Updated: Thursday, August 1, 2013, 10:20

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. किरण कुमार रेड्डी ने आंध्र और रायलसीमा के अपने कैबिनेट सहयोगियों को गुरुवार शाम एक बैठक के लिए आमंत्रित किया है। हालांकि इन दोनों क्षेत्रों के मंत्री अपने संभावित इस्तीफे पर अभी गोलमाल स्थिति बनाए हुए हैं।

आसानी से नहीं सुलझ सकता तेलंगाना मुद्दा: किरन रेड्डी

Last Updated: Monday, June 17, 2013, 20:23

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन किरन कुमार रेड्डी ने सोमवार को कहा कि तेलंगाना ऐसा मुद्दा नहीं है, जिसे आसानी से सुलझाया जा सके। रेड्डी ने इस मुद्दे पर राज्य विधानसभा में संक्षिप्त चर्चा में हस्तक्षेप करते हुए कहा कि एक पृथक राज्य की मांग कई वर्षों से हो रही है। इसे आसानी से नहीं सुलझाया जा सकता।

ओवैसी मामले में कानून अपना काम करेगा: रेड्डी

Last Updated: Thursday, January 3, 2013, 16:29

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी ने गुरुवार को कहा कि एक समुदाय विशेष के खिलाफ एमआईएम सांसद अकबरूद्दीन ओवैसी की ओर से कथित तौर पर नफरत फैलाने वाला भाषण दिए जाने के मामले में कानून अपना काम करेगा।

वाईएसआर कार्यकाल के फैसलों में कुछ गलत नहीं :किरण

Last Updated: Thursday, July 12, 2012, 21:45

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी ने कहा है कि राजशेखर रेड्डी के मुख्यमंत्रित्व काल में मंत्रिमंडल द्वारा किए गए फैसलों में कुछ भी गलत नहीं है।

'जगन जांच में कांग्रेस का लेना देना नहीं'

Last Updated: Wednesday, May 9, 2012, 09:53

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी ने आज कहा कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में मुख्य अभियुक्त कडप्पा सांसद वाई एस जगनमोहन रेड्डी के खिलाफ सीबीआई जांच से कांग्रेस और प्रदेश सरकार का कोई लेना देना नहीं है ।

आंध्र मंत्रिमंडल का आज हो सकता है विस्तार

Last Updated: Monday, February 6, 2012, 06:05

मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी के नेतृत्व वाले आंध्र प्रदेश मंत्रिमंडल का सोमवार को विस्तार हो सकता है।

सोनिया गांधी से मिले आंध्र के सीएम

Last Updated: Friday, December 30, 2011, 11:32

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की और समझा जाता है कि चर्चा के दौरान पृथक तेलंगाना राज्य के मुद्दे, संभावित कैबिनेट विस्तार और राज्य में होने वाले उपचुनावों के दौरान अपनायी जाने वाली रणनीति पर चर्चा हुई ।