नौसैनिकों - Latest News on नौसैनिकों | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

लोकसभा की कार्यवाही आज दिनभर के लिए स्थगित

Last Updated: Monday, August 19, 2013, 11:51

लोकसभा के वर्तमान सदस्य दिलीप सिंह जूदेव के निधन तथा आईएनएस सिंधुरक्षक के नौसैनिकों की मौत पर शोक प्रकट करने और श्रद्धांजलि व्यक्त करने के बाद सदन की कार्यवाही सोमवार दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई।

नौसैनिकों की भारत से वापसी को सब कुछ करेगा इटली

Last Updated: Saturday, August 17, 2013, 18:35

भारतीय मछुआरों की हत्या मामले में इटली के विशेष दूत ने कहा है कि उनका देश दो भारतीय मछुआरों की हत्या के लिए भारत में गत डेढ़ वर्ष से सुनवायी का सामना करने वाले अपने दो नौसैनिकों की क्रिसमस तक स्वदेश वापस के लिए सब कुछ करेगा।

केरल हाईकोर्ट से इतालवी मरीन को दो सप्ताह की मिली मोहलत

Last Updated: Thursday, December 20, 2012, 15:10

केरल उच्च न्यायालय ने भारतीय मछुआरों की हत्या के आरोपी दो इतालवी मरीन को क्रिसमस के मौके पर दो सप्ताह के लिए स्वदेश जाने की इजाजत दी, हालांकि इस पर अभी केंद्र की मंजूरी लेनी होगी।

मछुआरा हत्या केस: इटली के नौसैनिकों को जमानत

Last Updated: Wednesday, May 30, 2012, 15:31

केरल हाईकोर्ट ने दो भारतीय मछुआरों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार दो इतालवी नौसैनिकों (मरीनों) को सशर्त जमानत दे दी। अदालत ने इटली के दोनों रक्षकों को एक-एक करोड़ रूपये के बांड और इतनी ही राशि के दो जमानत बांड जो किसी भारतीय द्वारा भरे गए हों, पेश करने का निर्देश दिया है।

इतालवी नौसैनिकों की बेल अर्जी खारिज

Last Updated: Friday, May 11, 2012, 15:53

केरल में कोल्लम की एक अदालत ने व्यापारिक जहाज ‘एनरिका लेक्सी’ के दो इतालवी नौसैनिकों के जमानत आवेदन को शुक्रवार को खारिज कर दिया और उनकी न्यायिक हिरासत अगले 14 दिनों के लिए बढ़ा दी।

इटली ने नौसैनिकों की रिहाई को किया ‘समझौता’

Last Updated: Tuesday, April 24, 2012, 17:58

इतालवी जहाज ‘एनरिका लेक्सी’ के दो नौसैनिकों की कथित गोलीबारी में मारे गए दो मछुआरों के परिवारों ने एक नाटकीय घटनाक्रम में इतालवी अधिकारियों से एक समझौता किया है और एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा स्वीकार कर लिया है लेकिन इन नौसैनिकों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही जारी रहेगी।

'इतालवी नौसैनिकों पर जारी रहेगा मामला'

Last Updated: Tuesday, April 24, 2012, 10:36

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि इतालवी जहाज ‘एनरिका लेक्सी’ के दो नौसैनिकों की कथित गोलीबारी में मारे गए दो मछुआरों के परिवारों को एक-एक करोड़ रूपए का मुआवजा मंजूर होने के बावजूद इन नौसैनिकों के खिलाफ मामला चलता रहेगा।

‘इतालवी नौसैनिकों पर कड़ा रुख अपनाया’

Last Updated: Tuesday, March 13, 2012, 15:35

रक्षा मंत्री एके एंटनी ने मंगलवार को कहा कि भारत ने इतालवी पोत एनरिका लेक्सी के दो नौसैनिकों द्वारा दो मछुआरों की कथित रूप से हत्या करने के मामले में कड़ा रूख अपनाया।

श्रीलंकाई हमले में 16 तमिल मछुआरे घायल

Last Updated: Sunday, March 11, 2012, 08:11

अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा, आईएमबीएल के निकट बीच समुद्र में श्रीलंकाई नौसैनिकों के हमले में मछली पकड़ रहे तमिलनाडु के 16 मछुआरे घायल हो गए।

इटली के नौसैनिकों की पुलिस हिरासत बढ़ी

Last Updated: Thursday, March 1, 2012, 15:13

एक स्थानीय अदालत ने दो भारतीय मछुआरों की हत्या का आरोप झेल रहे इटली के दो नौसैनिकों की पुलिस हिरासत गुरुवार को पांच मार्च तक के लिए बढ़ा दी।